{"_id":"16338ef178d30a7e2ca26b6e97104b33","slug":"gm-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम का दौरा आज, कासगंज रूट पर टकटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम का दौरा आज, कासगंज रूट पर टकटकी
बरेली
Updated Thu, 16 Jul 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा बृहस्पतिवार को यहां दौरे पर हैं। जीएम बृहस्पतिवार को सिटी स्टेशन से रामगंगा के बीच चल रहे ब्राडगेज कार्य की प्रगति परखने को आ रहे हैं। उनके आने से कासगंज रूट पर जल्द ट्रेन चलाने की तैयारियां तेज होने की उम्मीद हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक चंद्र मोहन जिंदल ने बताया कि जीएम (रेलवे) बृहस्पतिवार सुबह ही बरेली आ जाएंगे। सुबह साढ़े नौ बजे से सिटी से जंक्शन और रामगंगा के बीच चल रहे ब्राडगेज कार्य की प्रगति जानेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे सीबीगंज में डेमू शेड के बनने में अब तक क्या प्रगति हुई है, इसके बारे में भी जानेंगे। शाम को रीजनल ऑफिसर्स के साथ बैठक कर अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश देंगे। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि कासगंज के लिए जल्द ही ट्रेन चल जाएगी। शुक्रवार को जीएम ट्रेन से पीलीभीत के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह पीलीभीत मीटरगेज को ब्राडगेज में बदलने के चल रहे कार्य का निरीक्षण करेंगे। क्योंकि ये कार्य भी रेलवे बोर्ड ने जल्द करने के निर्देश दिए हैं।
00
ट्रेन संचालन में ये पड़ रहीं हैं अड़चनें
- व्यस्तता के चलते उत्तर रेलवे एनईआर की कासगंज के लिए चलने वाली ट्रेन को अपना ट्रैक नहीं दे रहा।
- बरेली जंक्शन- रामगंगा के बीच एनआईआर का अपना ट्रैक तैयार होने में देरी हो रही।
- जंक्शन और सिटी को जोड़ने के लिए सुभाषनगर पुलिया का निर्माण एक महीने के दावे के बजाए दो महीने में भी पूरी नहीं हो पाया है।
- कछला ओवरब्रिज पर करोड़ों रुपये लगने के बाद भी रफ्तार महज पांच किलोमीटर ही बढ़ पाई।
- कासगंज सिटी और जंक्शन के बीच हाईटेंशन लाइन आने से जंक्शन तक गाड़ी चलने की अनुमति नहीं मिली है।
- सिटी स्टेशन पर भी अभी दो ट्रैक तैयार हो रहे हैं।
00
पांच नंबर प्लेटफार्म पर कराई गई साफ सफाई
एनईआर के जंक्शन स्थित रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर आरडी सक्सेना ने बृहस्पतिवार को जीएम को दौरे को लेकर प्लेटफार्म नंबर पांच पर साफ सफाई कराई। इसके अलावा अन्य तैयारियां भी की गईं। जीएम के दौरे से अफसरों में खलबली मची हुई है।