फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girls will last eight days of the 'Kick'

आठ दिनों तक चलेगी गर्ल्स की ‘किक’

Sun, 05 Feb 2017 12:52 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 05 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Girls will last eight days of the 'Kick'
Girls will last eight days of the 'Kick' - फोटो : बरेली, अमर उजाला
अगले आठ दिन तक डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में गर्ल्स फुटबॉलरों का खेल देखना है तो अपनी सीट पक्की कर लें। सुबह से लेकर शाम तक छह मैच खेले जाएंगे। प्रदेश के 18 मंडलाें से नौ टीमें इसमें भाग लेने के लिए शनिवार को बरेली पहुंच गई हैं। इनके रहने का इंतजाम स्टेडियम हॉस्टल में ही किया गया है। बरेली का मैच रविवार को देवीपाटन से होगा।
विज्ञापन

शनिवार को स्टेडियम में वाराणसी और अन्य मंडलाें की टीम प्रैक्टिस करती मिलीं। कोच उन्हें मैच पर जीत के गुर बता रहे थे। 12 फरवरी तक सुबह 8 बजे से शाम तक मैच चलेंगे। यूपी फुटबॉल संघ और खेल विभाग की ओर से आयोजित चैंपियनशिप का शुभारंभ डीएम सुरेंद्र सिंह करेंगे। बरेली में सेलेक्टर फुटबॉल कोच और उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पाल सिंह हैं। इसके अलावा एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिंसन ऑफिशियल बनाए गए हैं। अन्य ऑफिशियल में कानपुर के अजीत सिंह, गाजीपुर के मिराज खान, मिर्जापुर के आरिफ निजामी, मुरादाबाद के नासिर कमल शामिल हैं। अन्य सेलेक्टर में इलाहाबाद से मकबूल अहमद, वाराणसी से भैरव दत्त शामिल हैं। रेफरी माधुरी देवी, सपना झा, शारदा सोनकर, अयूब शाह, अशोक सिंह, अबुसर अजिज, विनय कुमार, नाजिर सिद्दीकी, राशिद अहमद, अभिषेक कुमार, अजय यादव, अमिर खान शामिल हैं। बरेली टीम में कप्तान वर्षा सरोज, पायल सिंह, रानी कुमारी, शिवानी कुमारी, पलक जौहरी, अंजलि कुमारी, अलीशा सिंह, कविता शर्मा, जैसमीन तिवारी, निशा शर्मा, आशी मौर्य, अनीता कुमारी, नाजिया बी, गौरी शर्मा, सोनम बी और कनिका सागर शामिल हैं। बरेली टीम का मैनेजर सना कादरी को बनाया गया है। 
विज्ञापन


आज के मैच 
वाराणसी- आगरा 
बस्ती- मुरादाबाद 
गोरखपुर- अलीगढ़
बरेली- देवीपाटन
कानपुर- विंध्याचल 
इलाहाबाद- मेरठ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed