फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girls safety issue

Bareilly News: शूटिंग के नाम पर नैनीताल की नाबालिग मॉडल से छेड़छाड़

Tue, 24 Jan 2023 09:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:54 AM IST
विज्ञापन
girls safety issue
बरेली। लघु फिल्म बनाने के नाम पर नैनीताल निवासी नाबालिग मॉडल से छेड़छाड़ की गई। फरीदपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला बाल कल्याण समिति के पास पहुंच गया है। समिति ने छात्रा को कानूनी सहायता दी है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नैनीताल के काठगोदाम निवासी छात्रा ने बताया कि उसकी उम्र 17 साल है और वह 11वीं की छात्रा है। वह मॉडलिंग भी कर लेती है। इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक भी है। उसकी रील के जरिये फतेहगंज पश्चिमी निवासी इमरान नाम के व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। खुद को प्रोड्यूसर बताते हुए छात्रा को लघु फिल्म की शूटिंग के बहाने फरीदपुर बुलाया। फिल्म की शूटिंग के बहाने प्रेम संबंधों का सीन बताकर छात्रा की अश्लील फिल्म बनाई।
विज्ञापन

छात्रा के मुताबिक शूटिंग करके जब वह मेकअप रूम में कपड़े चेंज करने पहुंची तो इमरान वहां भी आ गया और उससे गलत हरकत करने लगा। छात्रा की मां ने इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद इमरान शूटिंग के लिए बनाया गया सेट समेटकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला अब बाल कल्याण समिति के पास आ गया है। इस पर समिति जल्द सुनवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed