{"_id":"678ec62b58456826be04f4b4","slug":"girls-inter-college-and-library-will-be-built-in-sector-8-of-ramganga-nagar-bareilly-news-c-4-lko1064-565264-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामगंगा नगर के सेक्टर आठ में बनेगा बालिका इंटर काॅलेज व पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामगंगा नगर के सेक्टर आठ में बनेगा बालिका इंटर काॅलेज व पुस्तकालय
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण ने रामगंगा नगर के सेक्टर आठ में प्रस्तावित बालिका इंटर कॉलेज और लाइब्रेरी के लिए टेंडर लगा दिए। इंटर कॉलेज का भवन बनाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंपा जाएगा। आधुनिक लाइब्रेरी भी बनेगी। दोनों के लिए बजट तय हो गया है।
22.73 करोड़ रुपये की लागत से सामाजिक एवं सांस्कृतिक सुविधाओं के लिए लाइब्रेरी प्रस्तावित की गई है। 6.40 करोड़ की लागत से बालिका इंटर काॅलेज प्रस्तावित है। टेंडर अगले महीने खुलेंगे। लाइब्रेरी 6362 वर्ग मीटर में प्रस्तावित है। लाइब्रेरी में 400 लोग बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे।
सेमिनार हाल भी बनेगा। इसमें 100 लोग बैठ सकेंगे। लाइब्रेरी में 15 लाख किताबें रखे जाने की क्षमता रहेगी। वेद पुराण से लेकर धार्मिक पुस्तकों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबें मिलेंगी। पुस्तकों के विषयवार खंड होंगे। पढ़ते-पढ़ते ऊब जाएं तो परिसर के हरित क्षेत्र में तरोताजा हो सकते हैं।
विज्ञापन
सेल्फ स्टडी के लिए भी परिसर में स्थान मिलेगा। इंटर कॉलेज 6136 वर्ग मीटर में 12 कक्ष, विज्ञान के प्रयोग के लिए तीन प्रयोगशालाएं और कंप्यूटर कक्ष प्रस्तावित है।
बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि इंटर काॅलेज व लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को लाभ मिलेगा। ब्यूरो