फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl's body found hanging in suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Wed, 12 Apr 2023 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging in suspicious circumstances
फरीदपुर। कस्बे के एक मोहल्ले में सोमवार देर रात एक किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी भी नहीं दी। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मोहल्ले में चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग में किशोरी की हत्या की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को भी परिजन गुमराह करते रहे। घटनास्थल पर पहुंचकर जब पुलिस ने परिजनों ने बात की तो पिता ने बताया कि बेटी लंबे समय से बीमार चल रह थी बीमारी के चलते उसकी सोमवार को मौत हो गई। गर्दन पर निशान दिखने पर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो पिता ने बताया कि सोमवार को वह मजदूरी करने गया था। वापस आया तो बेटी का शव फंदे पर लटका मिला था। वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे इसी वजह से पुलिस को सूचना नहीं दी। मोहल्ले में चर्चा है कि किशोरी का एक लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस वजह से परिजन नाराज थे। सोमवार को रिश्तेदारों के साथ मिलकर किशोरी की हत्या कर दी गई। आत्महत्या दिखाने के लिए शव फंदे पर लटका दिया गया। किशोरी की मां की काफी पहले मौत हो गई थी। परिवार में पिता के अलावा उसका सात वर्ष का छोटा भाई है।
विज्ञापन

वर्जन:
मोहल्ले वालों की सूचना पर टीम भेजकर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच में हत्या की बात सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। - दयाशंकर, इंस्पेक्टर फरीदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed