फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girls and women were molested on pretext of help who trapped in flood In Shahjahanpur

Flood in UP: मदद के बहाने बाढ़ में फंसी युवतियों और महिलाओं के साथ घिनौना काम, एक शख्स से मोबाइल भी छीना

Sat, 13 Jul 2024 09:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Jul 2024 09:27 AM IST
सार

शाहजहांपुर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मदद के बहाने बाढ़ में फंसी युवतियों और महिलाओं के साथ घिनौना काम किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 30 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।

विज्ञापन
girls and women were molested on pretext of help who trapped in flood In Shahjahanpur
flood in UP - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाढ़ के दौरान लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी करने वाले आरोपियों के खिलाफ एसपी अशोक कुमार मीणा ने सख्त रुख अख्तियार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तमाम संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 
विज्ञापन


उनके आपराधिक रिकार्ड को खंगाला जा रहा है। बरेली मोड़ के पास एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने का मामला भी सामने आया है। बृहस्पतिवार को बाढ़ का पानी हाईवे पर आने के बाद बरेली मोड़ से मौजमपुर के बीच कुछ अराजकतत्वों ने गुजर रहीं महिलाओं व युवतियों से बाहर निकालने के नाम पर छेड़खानी की थी। 
विज्ञापन


अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद लोगों ने सोशल साइट पर इसे शेयर कर कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई लोगों ने रोष जताया। इसके बाद अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को अजीजगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने छेड़खानी करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की जांच में महिलाओं व युवतियों से छेड़खानी, अश्लील हरकतें करने व फब्तियां कसे जाने की पुष्टि हुई। 

पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली से पहुंचकर आसपास के 30 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया और थाना रामचंद्र मिशन भिजवा दिया। यहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर आरसी मिशन चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बाढ़ में फंसे व्यक्ति से छीना मोबाइल
बाढ़ के पानी में फंसे एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने मोबाइल छीन लिया। कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले शिवशंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को हनुमतधाम में रहने वाले भांजे शिवओम के पास भेज दिया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह किसी तरह गर्दन तक भरे पानी से निकलकर भांजे के पास जा रहे थे। 

 

बरेली मोड़ के आगे पुरानी अजीजगंज चौकी ओर बढ़े तो पानी ज्यादा होने की वजह से लौटने लगे। इसी बीच कुछ लोग उसके पास आए और जेब से मोबाइल निकाल लिया। एक हजार रुपये भी छीन लिए। वह काफी देर तक वहां भटकते रहे। आरोप है कि पुलिस बूथ पर भी गए लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- अशोक कुमार मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed