{"_id":"6a6f95a53199216b2a096428","slug":"girlfriends-fiance-threatened-told-if-you-come-with-the-wedding-procession-i-will-kill-you-bareilly-news-c-4-bly1015-938224-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेमिका के मंगेतर को धमकाया, कहा-बरात लेकर आया तो जान से मार दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेमिका के मंगेतर को धमकाया, कहा-बरात लेकर आया तो जान से मार दूंगा
Mon, 03 Aug 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
शीशगढ़ (बरेली)। सिरफिरे आशिक ने लंबे समय तक युवती का यौन उत्पीड़न किया। जब युवती की शादी परिजनों ने कहीं और तय कर दी तो उसने प्रेमिका के मंगेतर को फोन पर धमकाया और उसे अश्लील फोटो व वीडियो भेज दिए। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शीशगढ़ इलाके के निवासी ग्रामीण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सालभर पहले कस्बे के रामलीला मेले में उनकी बेटी को एक युवक मिला। उसने बेटी को बातों में फंसाया और अपने घर ले गया। वहां युवक ने उनकी बेटी से जबरन संबंध बनाए और मेले में ही छोड़ गया। युवक ने उनकी बेटी को धमकाकर फोन नंबर ले लिया। उसके बाद वह उनकी बेटी को उसके अश्लील फोटो व वीडियो अपने पास होने व उन्हें वायरल करने की धमकी देकर अक्सर संबंध बनाने लगा। जब बेटी ने उन्हें इस बारे में बताया तो उन्होंने उसकी शादी उत्तराखंड के युवक से तय कर दी।
-- -
मंगेतर को भड़काकर शादी तुड़वाई
- युवती के पिता ने बताया कि जब शादी तय होने की जानकारी आरोपी युवक को हुई तो उसने बेटी के मंगेतर का नंबर जुटाया। आरोपी ने वह अश्लील वीडियो एवं फोटो मंगेतर को इंस्टाग्राम पर भेज दिए और शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे ग्रामीण की बेटी का रिश्ता वहां से टूट गया। आरोपी युवक पीड़ित परिवार को शिकायत करने पर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने लगा। किशोरी के पिता ने थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी रमेश के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
-- --
पीड़ित किशोरी के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शीशगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी