फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girlfriend's brother shot young

प्रेमिका के भाई ने युवक को गोली मारी

Tue, 20 Jun 2017 01:11 AM IST
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। 
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी।  Updated Tue, 20 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's brother shot young
Girlfriend's brother shot young - फोटो : Girlfriend's brother shot young
हाईवे स्थित राधाकृष्ण मंदिर चौराहे पर टेंपो से उतरकर सवारी का इंतजार कर रहे मीरगंज के हल्दीखुर्द गांव के युवक को रंजिशन गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल की तहरीर पर उसकी कथित प्रेमिका के भाई समेत दो लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मीरगंज के गांव हल्दीखुर्द निवासी सलीम पुत्र मजलिम के मुताबिक, उसका थाना बिथरी चैनपुर के गांव मनकोरिया निवासी एक व्यक्ति की बहन से छह साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तीन दिन पहले माता-पिता निकाह कराने के लिए मनकोरिया में युवती के परिजनों से मिले थे, लेकिन उसके परिवारवालों ने रिश्ते से साफ इंकार कर दिया था। दूसरी जगह युवती का रिश्ता तय करने की बात भी कही थी। मजबूर होकर माता-पिता वापस लौट आए थे। सलीम का आरोप है कि रविवार रात करीब 9.30 बजे वह बरेली-फतेहगंज पश्चिमी रूट के ऑटो से हाईवे स्थित राधाकृष्ण मंदिर चौराहे पर उतरकर मीरगंज जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था तभी युवती का भाई एक अन्य साथी के साथ बाइक से यहां आ धमका और तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके कंधे में जा घुसी। हमले को अंजाम देकर दोनों बाइक से फर्राटा भरते हुए भाग गए। सलीम के फोन पर यूपी डायल 100 वैन मौके पर पहुंची और घायल को प्राइवेट वाहन से सिद्धि  विनायक हास्पिटल में भर्ती कराया गया। सलीम की तहरीर पर युवती के भाई और उसके साथी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed