फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girlfriend eyes witness in the Akash murder case of budaun

Budaun News: 'मेरे सामने हुई प्रेमी की हत्या...', आकाश हत्याकांड में सामने आई प्रेमिका, पुलिस ने बनाया गवाह

Fri, 18 Oct 2024 11:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 11:41 AM IST
सार

बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव बसौमी में बुधवार को युवक का शव बरामद हुआ था। इस मामले में मृतक की प्रेमिका ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उसका कहना है कि आरोपियों ने उसके सामने प्रेमी की हत्या की थी। 

विज्ञापन
girlfriend eyes witness in the Akash murder case of budaun
जमीन में दबा मिला था युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में युवक आकाश की हत्या कैसे की गई, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं चला है। फिलहाल, चिकित्सकों ने मौत की वजह जानने के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया है। उधर, पुलिस को जो तहरीर दी गई है उसमें युवक की प्रेमिका को गवाह बनाया गया है। प्रेमिका का कहना है कि युवक की हत्या उसके सामने की गई थी। 

विज्ञापन


जनपद मुरादाबाद के थाना कुंदरकी अंतर्गत गांव नानकपुर निवासी आकाश (20) पुत्र गुलजारी की हत्या ननिहाल थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव बसौमी में की गई थी। वह काफी दिन से इसी गांव में अपने ममेरे भाइयों के साथ रहता था। कभी-कभी अपने गांव भी चला जाता था। बताया जाता है कि बीते रविवार को दोनों ममेरे भाई आकाश को घर से बुलाकर साथ ले आए। उसी दिन उसकी हत्या कर दी। बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर जमीन में दबा मिला था। 
विज्ञापन


Budaun News: छात्र के ऊपर गिरी लोहे की चादर, गर्दन कटने से मौत; हादसे के बाद हुआ जमकर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, पहले युवक को शराब पिलाई गई और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या प्रेम प्रसंग के शक में की गई थी। हत्या के बाद शव को जमीन में दबा दिया गया था। बुधवार सुबह जब कुत्तों ने शव को नोंचा तो लोगों को शव दबा होने का पता चला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 

प्रेमिका बोली- मैंने आरोपियों को हत्या करते देखा 
पोस्टमार्टम में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हत्या कैसे की गई है। उधर, जिस युवती से प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या की गई है वह खुद आगे आकर यह बता रही है कि मैंने दोनों आरोपियों को आकाश की हत्या करते हुए देखा था। पुलिस को दी गई तहरीर में युवक की प्रेमिका को गवाह बनाया गया है। पुलिस नामजद दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। 

गांव के लोगों को बता रहा था आरोपी- मैंने कर दी हत्या
आकाश की हत्या करने के बाद एक आरोपी ने गांव के लोगों को बताना शुरू कर दिया था कि अब मैं जेल जाने वाला हूं। क्योंकि मैंने एक का मर्डर कर दिया है। यह बात वह शराब के नशे में बता रहा था। ग्रामीणों ने भी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी ने आकाश की हत्या करने के बाद अपनी एक भैंस भी बेच दी थी। आकाश का शव मिलने के बाद लोगों ने बताया कि यह बात तो आरोपी पहले ही बता रहा था कि मैंने मर्डर किया है।

खबर से संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed