फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girlfriend dragged boyfriend from truck and beat him on road in bareilly

UP : प्रेमी निकला 'गड्डी' लेके... रास्ते में मिल गई प्रेमिका, ट्रक से खींच सड़क पर पीटा, इस बात से थी खफा

Thu, 31 Aug 2023 11:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 11:52 AM IST
सार

फतेहगंज पश्चिमी में प्रेमी की करतूत से खफा प्रेमिका ने सड़क पर उसकी पिटाई कर दी। प्रेमी ट्रक चालक है। मंगलवार वह ट्रक लेकर जा रहा था। रास्ते में प्रेमिका ने ट्रक रुकवाकर उसे नीचे उतार लिया और पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
girlfriend dragged boyfriend from truck and beat him on road in bareilly
ट्रक पर लटकी युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में ट्रक चालक ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका के अश्लील फोटो खींच लिए। इन फोटो को उसने वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर गुस्साई प्रेमिका ने मंगलवार को ट्रक में बैठे प्रेमी को नीचे खींचकर बीच बाजार में उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस उसे चौकी ले गई।

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की युवती एक साल पहले लालकुआं में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। शीशगढ़ का ट्रक चालक युवक भी वहां अपने रिश्तेदार के यहां गया था। वहां दोनों में प्रेम हो गया। युवक ने निकाह का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। तीन माह पहले आरोपी ने युवती के आपत्तिजनक फोटो खींचकर वायरल कर दिए। इससे युवती खफा हो गई और दोनों में मोबाइल फोन पर नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्लंबर ने किया युवती से दुष्कर्म: तस्लीम ने रजनीश बनकर जाल में फंसाया, फिर लूटी आबरू; धर्मांतरण का बनाया दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रक की खिड़की पकड़ लटक गई थी प्रेमिका 

मंगलवार को युवती को पता लगा कि प्रेमी ट्रक लेकर फतेहगंज पश्चिमी आ रहा है। वह लोधीनगर चौराहे पर खड़ी हो गई। दोपहर में ट्रक को आता देख उसने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने ट्रक रोकने के लिए रफ्तार कम की। जब उसने देखा कि प्रेमिका है तो ट्रक नहीं रोका। इस पर युवती चालक की साइड वाली खिड़की पकड़ कर लटक गई। उसे लटकता देख लोगों ने ट्रक को रुकवाया।

ट्रक रुकते ही युवती ने खिड़की खोलकर प्रेमी युवक को खींचकर नीचे उतारा ओर उसकी पिटाई शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को चौकी लाकर पूछताछ की। कुछ देर बाद युवती के परिजन वहां पहुंच गए। वह युवती को समझा-बुझाकर घर ले गए। पुलिस को किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। बाद में पुलिस ने आरोप युवक को भी छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed