फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girlfriend commits suicide after shooting

प्रेमिका को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली

Mon, 15 Jun 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend commits suicide after shooting
demo pic - फोटो : demo pic

दो दिन बाद होनी थी प्रेमिका की शादी, हालत नाजुक
विज्ञापन

युवक के घरवालों ने लगाया ऑनर किलिंग का आरोप

बिशारतगंज। युवक ने अपनी प्रेमिका को उसकी शादी से दो दिन पहले गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। युवती को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। उधर, युवक के परिवार ने युवती के परिवार पर ऑनर किलिंग का आरोप लगाया है। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद एसएसपी और एसपी देहात ने घटनास्थल का मुआयना किया।
इलाके के एक गांव में बीए फाइनल ईयर की छात्रा का गांव के ही दूसरी जाति के युवक से प्रेम प्रसंग था जो उसी के घर के पास परचून की दुकान चलाता था। युवती के घरवालों ने इसका पता चलने के बाद उसकी शादी दातागंज के गांव में तय कर दी थी और 16 जून को उसकी बरात आनी थी। रविवार सुबह युवती अपनी बुआ, तहेरी बहन और ताई के साथ खेत में शौच करके घर लौट रही थी। गांव वालों के मुताबिक जैसे ही वह घर के दरवाजे के पास आई तभी उसका प्रेमी आ गया और सामने आकर उस पर फायर कर दिया। गोली उसकी कमर में लगी। वह चीखकर वहीं गिर पड़ी। उसकी बुआ भी बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन

युवती को गोली मारने के बाद युवक तमंचा लहराता हुआ गांव के बाहर की तरफ भागा। कुछ देर बाद पता लगा कि उसका शव ग्राम प्रधान के घर के पास खाली मैदान में पड़ा है। पास ही में तमंचा पड़ा था। चौकीदार नत्थूलाल की सूचना पर थाने से फोर्स के साथ पहुंचे एसआई खेम सिंह ने तमंचा कब्जे में लेकर युवती को एंबुलेंस से मझगवां अस्पताल भेजा जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद युवक के परिवार वालों ने युवती के घरवालों पर ऑनर किलिंग का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, सीओ आंवला रामप्रकाश और एसपी देहात डॉ. संसार सिंह के बाद एसएसपी ने भी गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। अफसरों ने बताया कि जिला अस्पताल से युवती को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनरकिलिंग जैसा कोई मामला नहीं है। लड़के ने ही पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लड़की के परिवार की ओर से तहरीर दी जाएगी। - शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed