{"_id":"6549460ebc1ec330ac0641e1","slug":"girl-student-stabbed-and-injured-found-unconscious-outside-house-bareilly-news-c-4-bly1015-282421-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्रा को चाकू मारकर किया घायल, घर के बाहर बेहोश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्रा को चाकू मारकर किया घायल, घर के बाहर बेहोश मिली
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय आईटीआई की छात्रा सोमवार सुबह अचेत अवस्था में घर के बाहर मिली। उसके पेट और गले पर चाकू से वार किए गए थे। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पिता ने अज्ञात आरोपी पर रिपोर्ट कराई है।
गांव निवासी किसान ने बताया कि उनकी तीसरी बेटी आईटीआई की छात्रा है। रविवार रात वह बैठक में सो रहे थे। उनकी बेटी अपनी मां और बहन के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। रात दो बजे किसी ने उनके दरवाजे की कुंडी खटखटाई। उनकी बेटी ने कुंडी खोली तो कोई नकाबपोश उसका मुंह दबाकर घर के पास खाली प्लॉट में खींच ले गया। वहां उस पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। नकाबपोश उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। सुबह चार बजे उन लोगों ने बेटी को नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। तब बेटी उन्हें प्लॉट में बेहोश मिली। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
सूचना पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने मौका मुआयना किया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर छात्रा का हाल जाना। पुलिस टीम को जल्दी खुलासा करने के निर्देश दिए।