फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl student returning home from college was molested by miscreants in bareilly

Bareilly News: कॉलेज से घर लौट रही स्कूटी सवार छात्रा से छेड़खानी, मुंसिफ मजिस्ट्रेट ने आरोपी को पकड़वाया

Wed, 23 Apr 2025 05:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 05:04 PM IST
सार

बरेली के नवाबगंज में बाइक सवार तीन शोहदों ने स्कूटी सवार छात्रा से छेड़खानी कर दी। छात्रा ने वहां से गुजर रहे मुंसिफ मजिस्ट्रेट की कार के सामने स्कूटी लगाकर खुद को बचाया।मजिस्ट्रेट के सुरक्षा कर्मी ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। 

विज्ञापन
girl student returning home from college was molested by miscreants in bareilly
हवालात में बंद आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

बरेली के नवाबगंज में कॉलेज से घर लौट रही पीलीभीत निवासी छात्रा से पटेल चौक पर बाइक सवार शोहदों ने छेड़खानी कर दी। छात्रा ने शोहदों से बचने के लिए स्कूटी मुंसिफ मजिस्ट्रेट की गाड़ी के सामने लगा दी। मजिस्ट्रेट के सुरक्षा गार्ड ने एक शोहदे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी भी पीलीभीत जिले का है। तलाशी के दौरान उससे एक कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन

 
पीलीभीत के एक मोहल्ले की निवासी छात्रा रिठौरा के एक कॉलेज में पढ़ती है। वह रोज स्कूटी से कॉलेज जाती है। मंगलवार शाम वह स्कूटी से घर लौट रही थी। वह जैसे ही नगर के पटेल चौक पर पहुंची, उस बीच छात्रा के साथ बाइक सवार तीन शोहदों ने छेड़खानी शुरू कर दी। आरोप है छात्रा ने खुद को बचाने के लिए हाईवे से गुजर रहे मुंसिफ जज की गाड़ी के सामने स्कूटी लगा दी। जज के कहने पर चालक ने गाड़ी रोक दी। गाड़ी में बैठे जज के सुरक्षा गार्ड ने एक शोहदे को पकड़ लिया, जबकि दो बाइक लेकर भाग गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश... बरेली मंडल में सड़कों पर उतरे लोग, पाकिस्तान का पुतला फूंका
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोहदे को हिरासत में ले लिया। घटना की तहरीर छात्रा ने थाना नवाबगंज में दी। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पीलीभीत जिले के थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव नाग परसियापुर निवासी पंकज पुत्र महेश चंद्र है। उसके दोनों साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपी की जेब से 12 बोर का जिंदा कारतूस मिला है। इसके बारे में भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed