Bareilly: रात में घर से लापता हुई युवती, सुबह इस हालत में मिली, घरवालों के उड़ गए होश
नवाबगंज क्षेत्र में एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया गया। वह घर के पास लहूलुहान हालत में बेहोश मिली। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी 19 साल की युवती रात के अंतिम पहर में घर से लापता हो गई। सुबह पांच बजे वह बेहोशी की हालत में घर से 25 मीटर दूर एक प्लॉट में मिली। परिवार के मुताबिक बेटी के पेट पर चाकू मारा गया था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर युवती का हाल जाना। युवती फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। युवती के भाई ने बताया कि कोई शख्स रात तीन बजे करीब उसकी बहन को घर से ले गया था। उन्हें सुबह इसकी जानकारी हुई। घरवालों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.