{"_id":"65c39c59c93422f5060adcb1","slug":"girl-sakshi-chauhan-committed-suicide-by-hanging-herself-in-pilibhit-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं': पीलीभीत की युवती ने फंदा लगाकर दी जान, खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं': पीलीभीत की युवती ने फंदा लगाकर दी जान, खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट छोड़ा
Wed, 07 Feb 2024 08:36 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 07 Feb 2024 08:36 PM IST
सार
पीलीभीत इलाके में एक 25 साल की युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। साथ ही एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारादरी थाना क्षेत्र की सनराइज कॉलोनी में किराए पर रह रही पीलीभीत निवासी 25 वर्षीय युवती साक्षी चौहान ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसने एक सुसाइड भी छोड़ा है। इसमें खुदकुशी की बात कहते हुए किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात कही है।
विज्ञापन
पीलीभीत के महोफ कॉलोनी थाना दियोरिया निवासी साक्षी चौहान किराए के मकान में अकेली रहती थीं। वह एक डॉक्टर के क्लीनिक में काम करती थीं। मंगलवार दोपहर वह कमरे में थीं। शाम तक बाहर न आने पर मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
आवाज न आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह अंदर जाकर शव को फंदे से उतारा। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें साक्षी ने खुद को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया है।
विज्ञापन