{"_id":"642fcdd209f8cf08be0e6b23","slug":"girl-photos-went-viral-when-she-refused-to-marry-in-budaun-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निकाह के लिए लड़की देखने आए और खींच ले गए फोटो, फिर की शर्मनाक करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निकाह के लिए लड़की देखने आए और खींच ले गए फोटो, फिर की शर्मनाक करतूत
Fri, 07 Apr 2023 01:37 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:37 PM IST
सार
बदायूं में एक युवती के फोटो वायरल कर उसके ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बदायूं के ककराला में रहने वाली लड़की के फोटो वायरल उसके परिवार को ब्लैकमेल किया गया। पीड़ित परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ बेटी के फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता 15 फरवरी 2022 को दो व्यक्तियों के कहने पर कादरचौक के एक गांव निवासी युवक के साथ तय किया था। इस दौरान एक लाख से ज्यादा उनका खर्चा हो गया। कई महिलाएं उनके घर आईं थीं। वे बेटी के फोटो खींचकर ले गईं। बाद में उन्हें पता चला कि युवक शराब पीता है तो उन्होंने निकाह करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने उनकी बेटी के फोटो वायरल कर दिए। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें दिल्ली बुलाया गया। वहां तय हुआ कि कोई एक-दूसरे से खर्चा नहीं मांगेगा। बावजूद इसके उन्हें ब्लैकमेल किया गया। लड़की के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन