फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl murdered by slitting throat no clue as to killer in Bareilly

Bareilly News: गला रेतकर युवती की हत्या, हत्यारे का सुराग नहीं; मृतका की भी नहीं हो सकी पहचान

Thu, 21 Dec 2023 10:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 10:30 AM IST
सार

बरेली के कैंट इलाके में बुधवार को युवती का शव पड़ा मिला। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है और न ही कातिल का कोई सुराग लगा है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Girl murdered by slitting throat no clue as to killer in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बुधवार दोपहर 22 वर्षीय युवती का शव कैंट के ठिरिया निजावत खां में आम के बाग में मिला। युवती का गला रेता गया था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि युवती की हत्या कहीं दूसरी जगह की गई और शव लाकर यहां फेंका गया। हालांकि अभी हत्यारे का सुराग नहीं लग सका है। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 10 बजे कुछ लोगों ने बाग में युवती का शव देखा। कैंट पुलिस की सूचना पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवती पीले रंग का सूट पहने थी, जिस पर सफेद रंग के फूल-पत्ते बने थे। पैरों में बादामी रंग के मोजे थे। एक पैर में काला धागा बंधा था। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के अनुसार डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।  दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


हत्या कहीं और शव फेंका कैंट इलाके में
कैंट क्षेत्र में युवती का शव मिलने के बाद डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पड़ताल की। घटनास्थल पर केवल उसी हिस्से में खून के निशान थे, जहां गले पर कट लगा था। जितना गला कटा था, उस लिहाज से काफी खून निकलना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। इस लिहाज से लग रहा था कि शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने वाहनों के टायर आदि के निशान भी खंगाले।

लापता नेहा के ससुरालियों को बैठाकर की पूछताछ 
बदायूं की नेहा नाम की युवती बरेली से लापता है। कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। मंगलवार को उसके परिजनों ने ससुरालियों पर नेहा को गायब करने का आरोप लगाया था। कैंट में शव मिलने के बाद शोर मचा कि नेहा की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव का फोटो नेहा के पिता को भेजा तो उन्होंने पहचानने से इन्कार कर दिया। इधर, कोतवाली प्रभारी डीके शर्मा ने नेहा के पति राहुल वार्ष्णेय व उसके परिजनों को बैठाकर पूछताछ की। चेतावनी दी कि नेहा के साथ कोई अनहोनी हुई तो वह बच नहीं पाएंगे।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि पहचान न होने से शव का पोस्टमॉर्टम अभी नहीं कराया है। पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल से होगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। युवती पूरे कपड़े पहने थी, फिर भी दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई जाएगी। शव के फोटो आसपास के जिलों में भी भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed