{"_id":"65b8adcdc22f82f2c0041893","slug":"girl-murdered-and-body-thrown-in-cbganj-area-of-bareilly-2024-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवती की हत्या के बाद चादर में बांधकर हाईवे किनारे फेंकी गई लाश, हाथ-पैर भी बंधे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवती की हत्या के बाद चादर में बांधकर हाईवे किनारे फेंकी गई लाश, हाथ-पैर भी बंधे मिले
Tue, 30 Jan 2024 02:14 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:14 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवती की हत्या कर उसका शव फेंका गया है। मंगलवार सुबह हाईवे किनारे उसका चादर में बंधा मिला। मृतका की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
चादर में बंधा मिला युवती का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज इलाके में मंगलवार को हाईवे किनारे एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव सफेद चादर में बंधा मिला। उसके हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने गहनता से घटनास्थल पर छानबीन की है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद उसका शव फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सीबीगंज इलाके में पड़धौली गांव के नजदीक हाईवे किनारे युवती का शव बरामद हुआ है। उसकी उम्र 24 से 25 वर्ष के करीब है। युवती नीले रंग की जींस और काले रंग की हुडी पहने हुई थी।
प्राथमिक जांच के आधार पर यह लग रहा है कि कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव को यहां डंप किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। पड़ोसी जिलों के थानों से बीते दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी की जानकारी कराई जा रही है।