{"_id":"6628fb520ec62306f70b4033","slug":"girl-murdered-after-one-year-of-love-marriage-in-pilibhit-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर युवती की हत्या: एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर युवती की हत्या: एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
Wed, 24 Apr 2024 06:01 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 24 Apr 2024 06:01 PM IST
सार
पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी माधुरी देवी का शव बुधवार सुबह घर के बाहर शहतूत के पेड़ से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह करने वाली मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी सोवरन वर्मा उर्फ अमन की पत्नी माधुरी देवी (21) का शव मंगलवार की रात घर के बाहर शहतूत के पेड़ से फंदे से लटका मिला। माधुरी के पिता ने पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज की खातिर फंदे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गांव महादिया निवासी मथुरा प्रसाद ने बताया कि उनकी पुत्री माधुरी ने एक साल पहले सोवरन वर्मा से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल वाले बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पुत्री की पिटाई कर प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी माधुरी ने उन्हें मोबाइल पर दी।
विज्ञापन
उसने, ससुरालियों से दहेज की मांग पूरी होने में असमर्थता जताई। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर माधुरी के पति सोवरन वर्मा, उसके भाई कौशल, ससुर देवी प्रसाद, सास और दो ननदों ने उसकी पिटाई की और रात में पेड़ से फंदे से लटकाकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर अपराध हरसिंह पाल ने बताया कि मथुरा प्रसाद की ओर से माधुरी के पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन