Bareilly News: होमगार्ड की बेटी फिर अगवा, दूसरे समुदाय के पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
बरेली के भोजापुरा क्षेत्र में दूसरे समुदाय का युवक पहले ही युवती को बहला-फुसलाकर ले जा चुका है। तब पुलिस ने उसे खोज लिया था, लेकिन युवती ने अपने माता-पिता के साथ न जाकर अपनी ननिहाल में रहने की इच्छा जताई थी। आरोप है कि अब युवती फिर अगवा कर लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में होमगार्ड की बेटी को फिर से अगवा कर लिया गया। इस मामले में एडीजी के आदेश पर किला पुलिस ने पिता-पुत्र समेत एक वकील और एक कथित पत्रकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इससे पहले 13 जुलाई को कोचिंग जाते वक्त उसका अपहरण किया गया था। इस मामले में होमगार्ड की पत्नी ने भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी दूसरे समुदाय के हैं।
भोजीपुरा थाने के एक गांव निवासी होमगार्ड का आरोप है कि उनकी बेटी को अरशद नाम का युवक परेशान करता था। परिजनों का कहना है कि 13 जुलाई को वह कोचिंग जा रही थी तो अरशद ने उसे अगवा कर लिया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे खोज लिया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
ननिहाल में रह रही थी युवती
युवती ने अपनी ननिहाल में रहने की इच्छा जताई। 16 अगस्त को पुलिस ने उसे किला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला स्थित ननिहाल भेज दिया। आरोप है कि अरशद, उसके पिता अख्तर खां ने वकील अब्दुल शाहिद और कथित पत्रकार जमशेद खान के सहयोग से उसे ननिहाल से फिर अगवा कर लिया।
थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर होमगार्ड ने एडीजी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एडीजी के आदेश पर किला थाना पुलिस ने अरशद, अख्तर खां, अब्दुल शाहिद और जमशेद खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।