{"_id":"5d4b478c8ebc3e6d1e2be613","slug":"girl-found-hang-died-body-in-his-own-house-badaun-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी की बहन का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी की बहन का फंदे पर लटका मिला शव
Thu, 08 Aug 2019 03:20 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 08 Aug 2019 03:20 AM IST
विज्ञापन
फांसी पर लटका मिला शव
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिन पहले जिस किशोरी ने कुनबे के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, बुधवार को उसकी बड़ी बहन की कमरे में फंदे पर लाश लटकी मिलने से सनसनी मच गई। वह घर में अकेली थी। मां समेत परिजन दुष्कर्म वाले मामले में कोतवाली पुलिस की शिकायत करने के लिए बदायूं गए थे। लौटे तो बाहर से बंद कमरे में अंदर शव लटकता मिला।
विज्ञापन
मृतका के भाई समेत परिवार के लोगों ने दुष्कर्म के आरोपी और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया। हंगामा और अफरातफरी के माहौल के बीच आरोपी अपने घर से भाग गए। विधवा महिला की नाबालिग बेटी ने सात दिन पहले कुनबे के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक पुलिस ने मामला मारपीट में दर्ज कर लिया था। इसी मामले में कोतवाली पुलिस की बदायूं में एसएसपी से शिकायत करने के लिए महिला अपनी दो बेटियों और बेटे के साथ बुधवार सुबह गई थी। उसकी 22 साल की बेटी घर पर ही थी।
विज्ञापन
एसएसपी के नहीं मिलने पर वह अपने बच्चों के साथ दोपहर बाद दो बजे लौटी तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोला तो अंदर फंदे पर बेटी का शव लटका मिला। मृतका के भाई का कहना है कि उसकी छोटी बहन से दुष्कर्म के आरोपी ने ही बड़ी बहन की गला घोंटकर हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया। लाश के घुटने बेड से सटे थे।
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी परिवार के साथ घर बंद कर भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।