{"_id":"64561b0a1a52d116bc0a8044","slug":"girl-dies-due-to-mud-fall-in-bareilly-2023-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आंवला में मिट्टी की ढाय गिरने से किशोरी की मौत, मां और बहन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आंवला में मिट्टी की ढाय गिरने से किशोरी की मौत, मां और बहन गंभीर घायल
Sat, 06 May 2023 02:47 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 May 2023 02:47 PM IST
सार
आंवला थाना क्षेत्र के गांव अख्तर नगर में तालाब किनारे मिट्टी खोदते समय मिट्टी का टीला गिरने से किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन और मां गंभीर घायल हो गईं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आंवला क्षेत्र में घर की लिपाई के लिए तालाब किनारे खुदाई करते वक्त मिट्टी का टीला गिर गया, जिसके नीचे दबकर एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और छोटी बहन गंभीर से घायल हो गई। घायल मां-बेटी को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह आंवला थाना क्षेत्र के अख्तरनगर गांव की मुन्नी देवी अपनी बेटी लज्जावती (14) और मंजू के साथ कच्चे घर की मरम्मत व लिपाई के गांव के पास ही तालाब किनारे मिट्टी लेने गई थीं। मां-बेटी तालाब के किनारे बैठकर मिट्टी खोद रही थीं। इसी दौरान मिट्टी का ढाय भरभरा कर गिर पड़ी, जिसके नीचे तीनों दब गईं।
विज्ञापन
आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना देकर मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाला, तब तक लज्जावती की मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल मुन्नी देवी व छोटी बहन मंजू को उसके पिता ओमपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम प्रधान श्रीपाल लोधी ने बताया कि घायल मां-बेटी का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।