फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl did bike stunt on flyover in Bareilly

बाइक पर स्टंट का VIDEO: युवती ने जोखिम में डाली जान, फ्लाईओवर पर धूम स्टाइल में दौड़ाई मोटरसाइकिल

Sat, 19 Aug 2023 04:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Aug 2023 04:14 PM IST
सार

 बरेली में बाइक पर स्टंट करते युवती का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवती फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ती दिखाई दे रही है। हाथ छोड़कर स्टंट कर रही है। 

विज्ञापन
Girl did bike stunt on flyover in Bareilly
युवती ने बाइक पर किया स्टंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रील और वीडियो बनाने के चक्कर में युवा नियम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन स्टंटबाजी के वीडियो सामने आ रहे हैं। कभी बाइक से तो कभी कार पर स्टंट करते हुए वीडियो बना रहे हैं। बरेली में इसी तरह का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवती तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन


युवती कभी हाथ छोड़कर बाइक लहराती है तो कभी वीडियो बना रहे बाइक सवार शख्स की ओर देख रही है। युवती हेलमेट भी नहीं लगाए हुए हैं। जान जोखिम में डालकर स्टंट करने का यह वीडियो इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आईवीआरआई पुल का बताया जा रहा है। कुछ लोगों ने पुलिस को वीडियो ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में फिर बवाल: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पथराव; सीओ से धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉर्पियो का 69 हजार का चालान 

इससे पूर्व कैंट क्षेत्र में एक युवक ने स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर रील बनाई थी। रील वाला वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उसे ट्वीट कर पुलिस से शिकायत कर दी। सफेद रंग की स्कॉर्पियो पर भाजपा का स्टीकर लगा है और उस पर किसी नेता के पद का नाम भी लिखा है। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर जांच कराई।

ये भी पढ़ें-  UP: दक्षिण कोरिया की किम बोह नी बनीं पुवायां के सुखजीत की दुल्हन, साइबर कैफे में काम के दौरान हुआ प्यार

स्कॉर्पियो मालिक हरिशंकर पर 69 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले स्टंटबाजी करने पर दो कारों का 52-52 हजार रुपयों का चालान हो चुका है। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि यातायात नियम तोड़ने वालों पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसे मामलों में अधिकतम चालान किया जा रहा है। पहले भी कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed