फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl dancing with pistol video goes viral in bareilly

Bareilly News: हाथ में पिस्टल थाम लड़की ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल, लोग करने लगे ये मांग

Sun, 16 Jul 2023 07:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jul 2023 07:01 AM IST
सार

पिस्टल को हाथ में थामकर डांस करते युवती का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पहले युवती फरीदपुर की बताई जा रही थी, अब वह शहर की एक मॉडल बताई जा रही है।

विज्ञापन
girl dancing with pistol video goes viral in bareilly
पिस्टल के साथ युवती का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज के दौर में रील बनाने के चक्कर में युवा अपनी रीयल लाइफ से तो खिलवाड़ कर ही रहे हैं, नियम कानून की भी परवाह नहीं कर रहे। सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए कभी स्टंट करते रील बनाते हैं तो हाथ में असलहा लेकर टशनबाजी दिखाते हैं। बरेली में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की हाथ में पिस्टल लेकर डांस करती दिखाई दे रही है।  

विज्ञापन


पिस्टल को हाथ में थामकर डांस करते युवती का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पिस्टल के साथ रील बनाने वाली युवती पहले फरीदपुर की बताई जा रही थी, अब वह शहर की एक मॉडल बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर डांसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीमा हैदर जैसी लव स्टोरी: 2300 किमी दूर से आई शादीशुदा प्रेमिका, प्रेमी से रचाई शादी; ऐसे शुरू हुई थी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवती ने फेसबुक पर अपलोड की रील 

पिस्टल के साथ टशन दिखाने वाली युवती डांसर, मॉडल और कोरियोग्राफर बताई जा रही है। युवती कई बार सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। वीडियो में डांसर युवती खुद को मिस रुहेलखंड भी बताती है। युवती ने शुक्रवार को पिस्टल के साथ रील बनाकर फेसबुक पर डाल दी थी। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरामदे में सो रहा था पति, कमरे में प्रेमी के साथ पत्नी, आधी रात टूटी नींद तो मच गई चीख-पुकार

सोशल मीडिया यूजर्स उसकी रील को शेयर कर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस संबंध में फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि युवती को उनके यहां का बताकर प्रचारित किया जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि वह शहर में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed