{"_id":"67be2092d7562285150c554b","slug":"girl-crushed-by-tractor-driver-dies-on-the-spot-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103799-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बच्ची को ट्रैक्टर चालक ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बच्ची को ट्रैक्टर चालक ने रौंदा, मौके पर मौत
विज्ञापन
बहेड़ी। कोतवाली देवरनियां क्षेत्र के गांव बिहारीपुर इस्मरार में मंगलवार को एक हादसा हो गया। गन्ना लदे टैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की है।
बिहारीपुर इस्मरार गांव में घर के बाहर हरिओम की तीन वर्षीय पुत्री खेल रही थी। इसी दौरान इसी गांव का निवासी एक युवक गन्ना लदा ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर आ रहा था। तेजगति से आते समय ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने अपने मकान के पास तिराहे पर खड़ी बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बच्ची के परिजन रोने लगे। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा और इंस्पेक्टर क्राइम रामवीर मय पुलिस बल के साथ पहुंच जांच-पड़ताल करने लगे।
बच्चे के पिता हरिओम मथुरा में मजदूरी करते हैं। वह घर पर नहीं थे। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस मृतक बच्ची के पिता के घर आने का इंतजार कर रही है। इसलिए पुलिस ने शव का पंचनामा नहीं भरा था। संवाद