{"_id":"6112dd988ebc3ef4513f92e9","slug":"girl-cheated-of-2-5-lakhs-in-the-name-of-getting-job-in-railway-bareilly-news-bly4559616174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से ढाई लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से ढाई लाख की ठगी
विज्ञापन
कोरोना फ्रॉड
- फोटो : pixabay
इंटरव्यू के बहाने लखनऊ और दिल्ली बुलाकर भी ठगे रुपये
विज्ञापन
युवती का आरोप, कई अन्य लोगों से भी आरोपी ने की ठगी
बरेली। चाहबाई के मोहल्ला गुद्दड़ बाग में रहने वाली नेहा रतरा से ठग ने रेलवे में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठग लिए। उन्हें दिल्ली और लखनऊ में इंटरव्यू के नाम पर बुलाकर भी ठगी की गई। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने प्रेमनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नेहा करीब डेढ़ साल पहले किसी परिचित से जिला अस्पताल में मिलने गई थीं। वहां उसने एक अन्य व्यक्ति से मुलाकात कराई, जो बानखाना में किराये पर रहता था। उस व्यक्ति ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर, उन्हें रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने का यकीन दिलाया। वह बातों में आ गईं तो आरोपी ने उनसे 1.70 हजार रुपये अपने अकांउट में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उसने इंटरव्यू के नाम पर उन्हें दिल्ली और फिर लखनऊ बुलाकर 80 हजार रुपये नकद भी ले लिए। नेहा का आरोप है कि ठग ने पीलीभीत समेत आसपास के जिलों के कई अन्य युवाओं के साथ भी धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिखाया
नेहा के मुताबिक, दिल्ली में ठग ने उन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी दिखाया और कहा कि यह डाक से उनके घर पहुंचेगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। इसके कुछ समय बाद आरोपी बानखाना से किराये का कमरा छोड़कर भोजीपुरा के गांव जाधवपुर में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये वापस मांगने पर देने लगा धमकी
नेहा ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मां की मौत हो गई। उन्हें रुपयों की जरूरत थी लेकिन आरोपी ने वापस नहीं किए। जब भी वह रुपये देने को फोन करती थीं तो वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था और उन्हें धमकी देता था।
विज्ञापन
युवती का आरोप, कई अन्य लोगों से भी आरोपी ने की ठगी बरेली। चाहबाई के मोहल्ला गुद्दड़ बाग में रहने वाली नेहा रतरा से ठग ने रेलवे में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठग लिए। उन्हें दिल्ली और लखनऊ में इंटरव्यू के नाम पर बुलाकर भी ठगी की गई। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने प्रेमनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।