फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl beaten by husband and in-laws after love marriage in bareilly

प्रेमी निकला धोखेबाज: प्यार की खातिर शालिनी से चांदनी बनी युवती, प्रेम विवाह के बाद किया ऐसा सलूक

Sun, 16 Jul 2023 03:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jul 2023 03:35 PM IST
सार

प्यार की खातिर ने युवती ने अपने घर छोड़ा। धर्म परिवर्तन किया, लेकिन प्रेम विवाह के बाद ससुराल में उस पर सितम ढहाए गए। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया। गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Girl beaten by husband and in-laws after love marriage in bareilly
पीड़ित युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्यार की खातिर जिस युवती ने धर्म परिवर्तन कर दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह किया, वह अब काफी परेशान है। उसका आरोप है कि पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। उसकी हत्या करने की कोशिश कर चुके हैं। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर में शिकायती पत्र देकर ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाकर जान का खतरा बताया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: हमलावरों ने कनपटी में मारी गोली, थाने के पास हुई वारदात; एक गिरफ्तार
विज्ञापन

 

थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी शालिनी उर्फ चांदनी ने एसएसपी को पत्र देकर बताया कि उसने ढाई साल पहले एजाज नगर गौंटिया थाना बारादरी निवासी मुन्ना से प्रेम विवाह किया था। मुन्ना दूसरे समुदाय से है। प्रेम विवाह के बाद शालिनी ने अपना धर्म परिवर्तन किया और नाम भी शालिनी से चांदनी कर लिया। उसका डेढ़ वर्ष का पुत्र भी है। 

ये भी पढ़ें- इश्क में पति से बगावत: 21 साल के देवर को दिल दे बैठी पांच बच्चों की मां; बोली- अब जिऊंगी मरूंगी इसी के साथ
 
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दहेज न मिलने से ससुराल वाले नाराज थे। वह बाइक लाने के लिए दबाव बना रहे थे। रोज मारपीट करते थे। उसकी मां का एक्सीडेंट होने पर न तो फोन पर बात करने दी और न मिलने दिया। 14 जुलाई को उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। वह जान बचाकर मायके आ गई। युवती ने पुलिस से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed