{"_id":"649c8f8498140f21b20bf2e8","slug":"girl-arrested-for-extortion-by-trapping-her-in-honeytrap-bareilly-news-c-4-1-194760-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाली युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाली युवती गिरफ्तार
Thu, 29 Jun 2023 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
बरेली। हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से रुपये वसूलने वाली युवती को किला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिलशाद नाम का युवती का दोस्त अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। युवती वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अब तक कई लोगों से रुपये ऐंठ चुकी है।
थाना सीबीगंज के गांव महेशपुरा की पूनम मौर्य सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती करती थी। इसके बाद वह उनको अश्लील फोटो, मेसेज और वीडियो भेजती थी। सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद लोगों को प्रलोभन देकर मिलने के लिए अकेले में बुलाती थी। पूनम मौर्य का दोस्त दिलशाद भी उसके साथ रहता था। अकेले में लोगों के साथ वह अश्लील हरकतें करती थी। इस दौरान दिलशाद निवासी नवदिया चुपके से वीडियो बना लेता था।
यह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती 50 हजार से एक लाख रुपये तक वसूल करती थी। पिछले दिनों उसने किला क्षेत्र में एक युवक को शिकार बनाया था। उस युवक से वह एक लाख रुपये की मांग कर रही थी। युवक ने थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने पूनम मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक बाइक मिली है। पुलिस दिलशाद की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पिछले दिनों पीलीभीत के घुंघचाई में तैनात एक एसओ को भी बरेली की महिला ने हनीट्रैप का शिकार बनाया था। एसओ के खिलाफ महिला की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। बाद में इस महिला के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई। यह मामला भी काफी सुर्खियों में रहा।