{"_id":"644b8c12bf7c1a32e3001dae","slug":"girl-alleges-constable-who-hiding-his-identity-and-pressuring-her-to-convert-2023-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने नाम बदलकर की शादी: युवती ने जिसे समझा रोहित, वो निकला इमरान; अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने नाम बदलकर की शादी: युवती ने जिसे समझा रोहित, वो निकला इमरान; अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव
Fri, 28 Apr 2023 03:17 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:17 PM IST
सार
पीलीभीत की युवती ने आईजी के यहां एक सिपाही के खिलाफ शिकायत की है। सिपाही पर बरेली के होटल में भी रखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पीड़ित युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत की युवती ने एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि इमरान नाम के सिपाही ने अपना नाम और धर्म छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद मंदिर में शादी कर ली। जब उसे सच्चाई पता चली तो उस पर धर्म परिवर्तन और गर्भपात कराने को दबाव डाल रहा है। युवती ने शुक्रवार को बरेली पहुंचकर आईजी से आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पीड़ित युवती नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की अध्यक्ष यासमीन जहां के साथ आईजी दफ्तर पहुंचीं। यहां उसने पीलीभीत में तैनात रहे सिपाही के खिलाफ शिकायत की। युवती ने बताया कि इमरान नाम के सिपाही ने खुद को रोहित बताकर उससे मंदिर में शादी की। बाद में उसे इमरान की सच्चाई का पता चला। अब इमरान उस पर धर्म परिवर्तन और तीन माह का गर्भ गिराने का दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि आरोपी सिपाही पीलीभीत के थाना न्यूरिया में तैनात था। उसने वहां के पुलिस अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ शिकायत की। इस पर न्यूरिया थाने से सिपाही का ट्रांसफर सेहरामऊ थाने कर दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित युवती ने आईजी से गुहार लगाई कि आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाए।