फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl accused her husband of forcibly feeding her meat and making her offer Namaz

प्रेमजाल में फंसी युवती: धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, ससुराल में खिलाया गया मांस, मना करने पर हुआ ये सलूक

Fri, 28 Jul 2023 05:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jul 2023 05:22 PM IST
सार

बरेली में प्रेम विवाह के दो साल बाद युवती को पछतावा हुआ। उसने आरोप लगाया कि एक युवक ने पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। फिर धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह किया। जब वह ससुराल पहुंची तो उसे मांस खाने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। 

विज्ञापन
girl accused her husband of forcibly feeding her meat and making her offer Namaz
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में दो साल पहले दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि ससुराल में उस पर नमाज पढ़ने और संरक्षित पशु का मांस खाने के लिए दबाव बनाया गया। विरोध करने पर पीटा गया। उसने गंभीर आरोप लगाकर पति और ससुराल वालों की पुलिस से शिकायत की है। मामले में जांच का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर की गंगानगर कॉलोनी निवासी युवती ने बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर में शिकायत की। उसने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात एजाजनगर गौटिया निवासी युवक से हुई। युवक दूसरे समुदाय का था, लेकिन पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फरहाना ने प्यार में बनी सरस्वती: मंदिर में वीरेंद्र के साथ किया प्रेम विवाह, भगवान कृष्ण को बताया आराध्य
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह 

उस वक्त वह नाबालिग थी। प्रेम संबंध में वह गर्भवती हो गई। प्रेमी ने गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया। यह बात जब उसके घरवालों को पता लगी तो उन्होंने उससे रिश्ता तोड़ दिया। प्रेमी जब उसे अपने घर ले गया तो उसे पता लगा कि वह दूसरे समुदाय का है। उसका धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया गया। 

ये भी पढ़ें- 'धरती के भगवान' का चमत्कार: छाती-पेट से जुड़ी हुईं थीं जुड़वा बहनें, AIIMS में सर्जरी के बाद हुईं अलग

युवती का आरोप है कि ससुराल में उसे संरक्षित पशु का मांस खाने और नमाज पढ़ने पर मजबूर किया गया। ऐसा न करने पर ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की। पीड़िता का कहना है कि निकाह करने के बाद उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। उसकी मां भी अब उसकी पैरवी में लगी है, लेकिन पुलिस नहीं सुन रही है। पीड़िता की शिकायत पर मामले में जांच का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed