फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gift showroom burnt from fire

चाहबाई में गिफ्ट आइटम के तीन मंजिला गोदाम में रॉकेट से लगी आग

Wed, 26 Oct 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
gift showroom burnt from fire
बरेली। चाहबाई में गिफ्ट आइटम के तीन मंजिला गोदाम में मंगलवार रात रॉकेट से आग लग गई। साढ़े बारह बजे तक फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग पर काबू नहीं पा सकीं थीं। गोदाम में गिफ्ट आइटम के साथ ही दिवाली पर चीनी आतिशबाजी का भी भंडारण किया गया था। हालांकि कारोबारी के परिवार के लोगों गोदाम में आतिशबजी होने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के चाहबाई निवासी संजय दुआ उर्फ राजू और उनके भाई सुमित दुआ की शास्त्री मार्केट में स्टेट बैंक के पास दुआ जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। वे गिफ्ट आइटम के बड़े व्यापारी हैं। चाहबाई में ही संजय और सुमित के आमने सामने दो मकान हैं। एक मकान में परिवार रहता है, जबकि दूसरे तीन मंजिला मकान को उन्होंने गोदाम बना रखा है। मंगलवार रात लगभग पौने नौ बजे आतिशबाजी के दौरान एक रॉकेट खिड़की से गोदाम के अंदर चला गया। इससे गोदाम की बिल्डिंग में आग लग गई।
विज्ञापन

कुछ ही पलों में आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आसपास के लोग उसे बुझाने की कोशिश करने की भी हिम्मत नहीं जुटा सके। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड और थाना प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालात बिगड़े तो एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां बुला ली गईं। देर रात साढ़े बारह बजे तक फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन आग बुझाई नहीं जा सकी थी। गोदाम के अंदर से फुलझड़ियां छूटती देख पुलिस ने गोदाम में चीनी आतिशबाजी भरी होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतली गली होने से लंबा पाइप लगाने पर प्रेशर रहा कम
जिस जगह दुआ जनरल स्टोर के गोदाम है, वह जगह घनी आबादी का क्षेत्र है। गलियां पतली होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी आने में काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद लगभग 100 मीटर दूर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पाइप से पानी डाल रहीं थीं। पाइप फटे होने और लंबी दूरी की वजह से दूसरी व तीसरी मंजिल पर पानी पहुंचाना मुश्किल हो रहा था।
कई जगह से चटक गई बिल्डिंग
गोदाम में आग लगने के लगभग चार घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान गोदाम की बिल्डिंग कई जगह से चटक गई। धुआं दरारों से बाहर आने लगा। इसे देखकर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। वे अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना स्थल पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। फायर ब्रिगेड को भीड़ की वजह से भी आग पर काबू पाने में मुश्किलें होने लगीं तो पुलिस और सिविल डिफेंस के लोगों ने भीड़ को हटाया।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पीछे हटे तो कुणाल ने बढ़ाई हिम्मत
तीन मंजिला गोदाम में आग लगने के बाद नीचे से ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। सीढ़ियों से ऊपर जाने प्रयास किया लेकिन धुआं और तपिश के कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बाहर आ गए। यह देखकर वहां खड़े कुणाल ने हिम्मत जुटाई और गेट के सहारे दूसरी मंजिल पर चढ़ गए। फायर ब्रिगेड के पाइप से आग पर पानी की बौछार की। उन्हें देखकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की भी हिम्मत बढ़ गई और वे भी गेट के सहारे ऊपर पहुंच गए। इसके बाद दूसरे मंजिल के कमरे में उठ रही आग की लपटों को कम किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed