मेडिकल, इंजीनियरिंग की तैयारी फ्री में करेंगे जीआईसी के छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले इंटरमीडिएट के इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। वे अब बिना कोई पैसा खर्च किए इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर सकेंगे। दक्षना नाम की संस्था ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर यह पहल की है। संस्था छात्रों का चयन करने के लिए 10 अप्रैल को बरेली समेत यूपी के छह जिलों में टेस्ट कराएगी। चयनित छात्रों को पुणे में एक वर्ष तक मेडिकल और इंजीनियरिंग की नि:शुल्क तैयारी कराई जाएगी। छात्रों के रहने और खाने की व्यवस्था भी संस्था करेगी। शासन ने इस बाबत डीआईओएस को आदेश दिया है कि जिला स्तर पर ज्यादा से ज्यादा छात्रों को टेस्ट में शामिल कराएं।
इंटरमीडिएट के छात्रों को मिलेगा मौका
संस्था ज्वाइंट दक्षना सेलेक्शन टेस्ट का आयोजन 10 अप्रैल को करेगी। इसमें इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग से परीक्षा देने वाले छात्र आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले छात्रों के हाईस्कूल में 75 फीसदी अंक होने चाहिए। छात्र https:// tinyurl.com/jdst18 पर 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा बरेली, आगरा, गोरखपुर, झांसी, लखनऊ और वाराणसी में होगी।
दक्षना नाम की संस्था ने जीआईसी के छात्रों को नि:शुल्क इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने की पहल की है। जिले के सभी राजकीय कॉलेजों के छात्रों को इसमें शामिल कराया जाएगा। - अचल कुमार मिश्रा, डीआईओएस