फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gic

पैसे के विवाद में फंसे तीन जीआईसी

Thu, 11 Dec 2014 08:38 PM IST
बीरेली
बीरेली Updated Thu, 11 Dec 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
gic

दूर गांवों तक माध्यमिक शिक्षा पहुंचाने के लिए स्वीकृत तीन राजकीय इंटर कालेजों का निर्माण पिछले तीन साल से पैसे के विवाद के चलते पूरा नहीं हो पा रहा है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बनने वाले इन विद्यालयों की नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए शासन ने कार्यदायी संस्था पैकफेड को जितना पैसा दिया, वह कम बताते हुए निर्माण कार्य रोक दिया गया। पैकफेड अब और पैसे की डिमांड कर रही है लेकिन और पैसा देने से माध्यमिक शिक्षा विभाग हाथ खड़े किए हुए है। नतीजतन, पिछले तीन साल से निर्माण रुका हुआ है।

विज्ञापन

यह तीनों विद्यालय राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में वित्तीय वर्ष 2010-11 में मंजूर हुए और तभी शासन ने प्रत्येक विद्यालय के निर्माण के लिए पैकफेड को 51 लाख 98 हजार रुपया दे दिया था। कार्यदायी संस्था ने एक साल तक आधे से ज्यादा निर्माण कराने के बाद बाकी काम के लिए 28 लाख प्रति विद्यालय की डिमांड और की। इससे माध्यमिक शिक्षा विभाग ने साफ इनकार करते हुए कह दिया कि अब शासन से पैसे मिलने का कोई प्रावधान नहीं है इसलिए एग्रीमेंट के मुताबिक जितना पैसा मिला उसमें ही निर्माण कराना पड़ेगा लेकिन पैकफेड इसके लिए तैयार नहीं हुई। उसके अफसरों ने दो टूक कह दिया कि वह अपनी जेब से तो पैसा लगाएंगे नहीं। बहरहाल, विवाद बरकरार है और जीआईसी अधूरे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इंसेट...
:::कहां बन रहे विद्यालय
गांव                ब्लाक
बीजामऊ            नवाबगंज
बल्लिया            मीरगंज
ज्योति जागीर        भदपुरा
------------------
कितना बचा है काम
तीनों विद्यालयों में दो-दो कमरों और आफिस के फर्श के अलावा टीचर्स रूम के फर्श का निर्माण। खिड़की-दरवाजे और फिनिशिंग वर्क बाकी है।
-------
वर्जन...
पैकफेड से 51.98 लाख रुपये की लागत से ही प्रत्येक विद्यालय के निर्माण का एग्रीमेंट हुआ था। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में लागत बढ़ाने का भी कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए पैकफेड को एग्रीमेंट का पालन करके विद्यालय का निर्माण कराकर देना चाहिए। इसमें विलंब के लिए वह जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशुतोष भारद्वाज, डीआईओएस
------------
पीडब्लूडी भी कास्ट का आकलन कर चुका है। विद्यालयों की पूरी लागत 80 लाख रुपये आ रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पुरानी लागत से पैसा दिया था जो खर्च हो चुका है। बाकी पैसा मिले तभी काम हो पाएगा। अब मामला शासन को भेजा गया है। पैसा मिल जाएगा तो हम काम करा देंगे।
-डीके चौधरी, एक्सईएन- पैकफेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed