फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ghotala

राशनकार्ड घोटाला- प्रधान-सचिव की फर्जी मुहर लगाकर 106 गरीबों का नाम लिस्ट से काटा

Fri, 24 Jan 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
ghotala
रिपोर्ट में गरीबों को 30 बीघा जमीन और ट्रैक्टर का मालिक बता दिया
विज्ञापन

फर्जी दस्तखत और मुहर देखकर प्रधान- सचिव भी चौंके, जांच शुरू
बरेली। गरीबों को मिलने वाला सस्ता राशन भी घोटालेबाज हड़प कर रहे हैं। भोजीपुरा के गांव घंघोरा पिपरिया में प्रधान और सचिव की फर्जी मोहर और साइन के जरिए 106 लोगों को अपात्र बताकर लिस्ट से नाम काट दिए गए। जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, रिपोर्ट में उन्हें 30 बीघा जमीन और ट्रैक्टर का मालिक बताया गया है। लिखित शिकायत के बाद एसडीएम सदर ने जांच शुरू करा दी है।
राशनकार्डों को लेकर आए दिन फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। 16 जनवरी को प्रमुख सचिव व जिले के नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने नवाबगंज के मेथी नवदिया गांव में भी अंत्योदय खाद्यान्न योजना में घपला पकड़ा था। अब भोजीपुरा के घंघोरा पिपरिया में दर्जनों पात्रों के राशनकार्ड सूची से काटने का मामला सामने आया है। कार्डधारकों का कहना है कि कोटेदार ने जिन लोगों को अपात्र बताते हुए जो रिपोर्ट भेजी थी, उसमें प्रधान और वीडीओ/सचिव की मोहर और दस्तखत दोनों ही फर्जी हैं। इस रिपोर्ट में कोटेदार ने किसी के पास 30 बीघा से ज्यादा जमीन व ट्रैक्टर होने तो किसी के पास दो पहिया और चौपहिया वाहन होना बताया है। इसके अलावा कई लोगों की आय दो लाख से अधिक तो किसी को गांव का निवासी ही नहीं बताया गया है। तहसील सदर पहुंचे तमाम कार्डधारकों का कहना है कि ये रिपोर्ट भी फर्जी है। गलत रिपोर्ट के आधार पर फर्जी नाम काटकर अपात्रों के नाम शामिल कर लिए गए हैं। कार्डधारकों ने तहसील सदर में भी अधिकारियों को साक्ष्यों के साथ इस गड़बड़ी की रिपोर्ट देते हुए प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील से आपूर्ति कार्यालय भेजी गई रिपोर्ट से हुआ खुलासा
कोटेदार ने पहले भी करीब 55 लोगों के नाम राशनकार्ड की लिस्ट से काट दिए थे। कार्डधारकों की शिकायत पर जब सचिव ने जब जवाब मांगा था तो कोटेदार ने गलत जानकारी दी कि आधार कार्ड से लिंक न होने से कार्ड निरस्त हुए हैं। इसके बाद कोटेदार ने फिर से नाम काट दिए। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने तहसील पहुंचकर आपूर्ति कार्यालय में रिपोर्ट देखी। इसमें तमाम कार्डधारकों को अपात्र बताते हुए उस पर बाकायदा प्रधान और सचिव दोनों के मोहर और हस्ताक्षर थे। यह लिस्ट देखकर सचिव अपने फर्जी साइन और मोहर देखकर चौक गए। खास यह भी है कि सप्लाई विभाग के स्टाफ ने भी क्रास चेकिंग कराए बगैर इसकी रिपोर्ट बड़ी संख्या में राशनकार्ड निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘इस मामले को चेक कराया जाएगा कि किस स्तर पर गड़बड़ी हुई है। इस तरह का फर्जीवाड़ा हुआ तो संबंधित स्टाफ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए एफआईआर भी दर्ज होगी।’
- ईशान प्रताप सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed