फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ghostly pictures and creepy scenes... made the house a torture room

Bareilly News: भूतिया तस्वीरें और खौफनाक मंजर... घर को बनाया टार्चर रूम

Sat, 05 Aug 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 05 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ghostly pictures and creepy scenes... made the house a torture room
बरेली। बाकरगंज में बच्ची हिफ्जा की करंट से मौत ने सभी को हिला दिया। दरवाजा तोड़ते हुए गुस्साए लोग शमशेर के घर में घुसे तो चौंक गए। वहां का मंजर किसी टार्चर रूम जैसा दिखा। पूरे घर में अजीब सी गंध आ रही थी। लोग आरोपी की हरकतें तंत्र-मंत्र से जोड़कर भी देख रहे हैं।
विज्ञापन

बाकरगंज में तवा वाली गली में शमशेर का घर करीब सौ वर्ग गज जगह में बना है। घर के अंदर कमरे सीलन भरे हैं। सामान अस्त व्यस्त पड़ा मिला। एक कमरे में दीवार पर स्केच से भूतिया तस्वीर बना रखी है। इसके अलावा कमरे की पूरी दीवारों पर अपराध और खौफनाक खबरों की कटिंग लगा रखी हैं। इसमें किसी ट्रेन हादसे से जुड़े शीर्षक वाली खबर भी शामिल है।
विज्ञापन

शमशेर ने कमरे के डीवीडी और सीडी का रिफ्लेक्टर बनाकर दीवार के बीच में अपनी तस्वीर लगा रखी है। इसके साथ ही कंडेंसर का सर्किट बनाकर पूरे घर में कई जगह तारों में करंट छोड़ रखा था। छत के बीच कुंडे में भी रस्सी के सहारे बिजली का तार लटक रहा था। उसमें भी करंट आ रहा था। ऐसा ही तीव्र करंट घर के मेन गेट पर अंदर से लगाए तार से जा रहा था। लोगों का कहना है कि सिरफिरा शमशेर शायद खुद भी करंट के शॉक लेता होगा। कुछ लोग इसे तंत्र साधना से जुड़ा मामला मान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी छोड़ गई, भाई को निकाल दिया
पड़ोसियों ने बताया कि शमशेर की पत्नी उसे काफी समय पहले छोड़कर चली गई थी। एक छोटा भाई साथ रहता था। शमशेर ने उसे भी पीटकर निकाल दिया। कई साल से वह अकेला ही रह रहा है। इस वजह से पड़ोसियों का उसके घर आना-जाना नहीं है। इस वजह से लोगों को उसके घर की हालत का अंदाजा नहीं था। पिटाई के बाद वह अस्पताल में भी गुमसुम बैठा रहा। पुलिस और पत्रकारों के सवालों पर उसने चुप्पी साध

पिता ने सामने से नहीं देखा इकलौती बेटी का चेहरा
हिफ्जा तबस्सुम और निजामुद्दीन की इकलौती बेटी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि निजामुद्दीन जब सवा चार साल पहले सऊदी अरब में नौकरी करने गए तो तबस्सुम गर्भवती थीं। उसके बाद से नहीं आए। वह वीडियो कॉल के जरिये ही बेटी को देखते और बात करते थे। मौत के बाद तबस्सुम की हालत खराब थी। परिजनों ने बताया कि निजामुद्दीन सऊदी से भारत रवाना हो गए हैं।


साइकोटिक मरीज करते हैं ऐसी हरकत
घर की स्थिति से कहा जा सकता है कि आरोपी में साइकोटिक के लक्षण हैं। इसमें मरीज सभी पर संदेह करता है। लोगों से बचना चाहता है। वह अपनी एक भयावह काल्पनिक दुनिया बना लेता है। बाहरी लोगों से बचना चाहता है। उसे यह भी डर रहता है कि लोग उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें भावनाओं का अभाव हो जाता है। ऐसे लोग कई बार खुद को गहरी चोट पहुंचा लेते हैं। खुद के शरीर में कील ठोंक लेते हैं। खुद को करंट लगा लेते हैं। इस बात का उन्हें अहसास भी नहीं होता है।
डॉ. सुविधा शर्मा, मनोवैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed