{"_id":"576997634f1c1b8c1bb4863a","slug":"getting-stuck-on-a-half-hour-railway-gate-dhamma-chetna-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे रेल फाटक पर फंसी रही धम्म चेतना यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे रेल फाटक पर फंसी रही धम्म चेतना यात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर से धम्म चेतना यात्रा लेकर आंवला जा रहे भाजपाई सरकड़ा फाटक पर डेढ़ घंटे फंसे रहे। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने रेल मंत्री को ट्विट किया तो बीस मिनट बाद गेट खुला। इस बीच आपा खोये भाजपाइयों ने हंगामा भी किया। स्टेशन मास्टर का कहना था कि तकनीकी खामी की वजह से गेट बंद हो गया था। मामला मंगलवार सवा ग्यारह बजे का है। करीब 30 गाड़ियों में भाजपाइयों का जत्था धम्म चेतना यात्रा लेकर आंवला जा रहा था। सरकड़ा फाटक बंद था। 11.10 पर काफिला पहुंचा लेकिन 12.50 तक गेट नहीं खुला तो कार्यकर्ता गेटमैन से भिड़ गए। उनका आरोप था कि एक के बाद एक छह ट्रेनें गुजार दी गईं लेकिन फाटक नहीं खोला गया। यात्रा के साथ चल रहे आंवला सांसद भी गेटमैन के पास पहुंच गए। उन्होंने फाटक न खोलने की वजह पूछी तो बताया गया कि उसे सिग्नल नहीं मिल पा रहा है। रसुइया रेलवे स्टेशन के मास्टर ने लाइन पर तार टूटने से आई तकनीकी खामी की बात कही। इसके बाद सांसद धर्मेंद्र ने रेल मंत्री को ट्विट किया तो वहां से रेलवे अधिकारियों को कहा गया और करीब 20 मिनट बाद फाटक खोला गया। फाटक से जाम में फंसे वाहन वालों का भी कहना था कि यह फाटक अक्सर घंटों तक बंद कर दिया जाता है। इससे वाहन फंसे रहते हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं होता। सांसद ने फाटक पर उपस्थित रेल पुस्तिका में भी इसकी शिकायत दर्ज की। सांसद ने बताया कि एक ट्रेन निकलने के 20-20 मिनट बाद दूसरी ट्रेन आ रही थी, इस बीच फाटक खोला जाना चाहिए। बेवजह फाटक बंद होने से सैकड़ों लोग परेशान थे इसलिए नाराजगी जायज थी।
विज्ञापन