{"_id":"6a42cc9c74e51b5048056b50","slug":"getting-an-aadhaar-card-made-is-no-easy-task-one-has-to-wait-in-line-for-hours-in-the-heat-bareilly-news-c-4-bly1053-914962-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आधार बनवाना नहीं आसान, गर्मी में लाइन में करना पड़ रहा घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आधार बनवाना नहीं आसान, गर्मी में लाइन में करना पड़ रहा घंटों इंतजार
Tue, 30 Jun 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रधान डाकघर के आधार सेवा केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने आने वाले लोगों को पांच-पांच घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच सुबह आठ बजे से ही काउंटर के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन कर्मचारियों और काउंटरों की कमी के कारण लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही।
सोमवार को भी आधार सेवा केंद्र खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। केंद्र के बाहर लाइनें लगाकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई लोग दोपहर तक लाइन में लगे रहने के बावजूद अपना काम नहीं करा सके। लोगों ने बताया कि केंद्र का एक काउंटर बंद रहने से पूरी व्यवस्था चरमराई गई। दूसरे काउंटर पर ही अत्यधिक दबाव पड़ा।
आम दिनों में यहां रोजाना 100 से 140 तक लोगों का आधार कार्ड का कार्य हो पाता है, जबकि इससे ज्यादा लोगों को लौटना पड़ता है। सोमवार को यह स्थिति तब और ज्यादा खराब हो गई, जब एक काउंटर बंद हो गया। इंतजार के बीच तेज धूप और उमस के कारण घंटों खड़े रहने से कई लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन
खत्म हो गई स्याही तो बंद कर दिया काउंटर
प्रधान डाकघर के आधार सेवा केंद्र पर दो काउंटर लंबे समय से संचालित हो रहे हैं। एक काउंटर पर लगे प्रिंटर में सोमवार को स्याही खत्म हो गई। इस कारण दो घंटे से भी ज्यादा समय के लिए यह काउंटर बंद रहा।
लोगों की बात
बायोमीट्रिक कराने के लिए पिता के साथ सुबह नौ बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन दो बजे तक भी नंबर नहीं आया है।
-अनामिका, निवासी, बिथरी चैनपुर
सुबह नौ बजे केंद्र के बाहर आकर लाइन में लग गए थे, दो बज गए हैं। गर्मी से एक मिनट भी रुकना दूभर हो रहा है।
- निराली, निवासी, बिथरी चैनपुर
केंद्र पर सहूलियत के लिए कम से कम चार काउंटर होने चाहिए, हम बुजुर्ग कब तक लाइन में लगे रहें। गर्मी से चक्कर आ रहे हैं।
- शबाना, निवासी, जगतपुर
बदायूं से यहां आकर सुबह 10 बजे से लाइन में लगे हैं। चार घंटे से ज्यादा समय हो गया, लेकिन काउंटर के अंदर तक नहीं पहुंच पाए।
- सहरीन जमाल, निवासी बदायूं ।
वर्जन
दोनों ही काउंटर लगातार संचालित हो रहे हैं। एक काउंटर पर लगे प्रिंटर में अचानक स्याही खत्म हो गई थी। इस कारण कुछ देर तक काउंटर बंद रहा। हालांकि स्याही भरे जाने के बाद काउंटर फिर चालू कर दिया गया। - अरुण कुमार, सीनियर पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर, बरेली।