फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Get your important work done soon, banks will remain closed for six days

Bareilly News: जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम, छह दिन बंद रहेंगे बैंक

Thu, 16 Oct 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Get your important work done soon, banks will remain closed for six days
बरेली। बैंक से जुडे जरूरी काम हो तो उसे जल्द ही निपटा ले। आने वाले दिनों में करीब छह दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसके चलते बैंकिंग संबंधित काम नहीं हो पाएगे। अक्बतूर का महीना त्योहारी माह होने के कारण कई दिन अवकाश है।
विज्ञापन

बैंकिंग एसोसिएशन के मुताबिक बैंक में 19 को रविवार, 20 को दिवाली, 22 को गोवर्धन पूजा, 23 को भाई दूज व भगवान चित्रगुप्त जयंती, 25 को महीने का चौथा शनिवार और 26 को रविवार का अवकाश रहेगा। जिसके चलते करीब छह दिन बैंक बंद रहेंगे। बंदी में नकद जमा-भुगतान, केवाईसी, चेक निस्तारण और एफडी-आरडी संबंधित काम नहीं हो पाएगे। इसलिए 18 अक्तूबर तक बैंक संबंधी सभी काम निपटा लें। संवाद
विज्ञापन

-----
एटीएम मशीन में कैश रहेगा फुल
त्योहारी सीजन हाेने के चलते एटीएम में कैश भरने का दावा बैंकों के अधिकारी कर रहे है। बैंक बंद होने से निकासी और जमा का सारा भार एटीएम पर ही आ जाता है। ऐसी स्थिति में बैंक अधिकारियों ने एटीएम में रकम डालने वाली एजेंसियों को त्योहारी सीजन में रकम पूरा रखने के लिए कहा है, जिससे ग्राहकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बैकिंग एसोसिएशन ने की 21 का अवकाश करने की मांग
- जिले की बैंकिंग एसोसिएशन ने 21 अक्तूबर को अवकाश की मांग की हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के अध्यक्ष पीके माहेश्वरी ने बताया कि 20 को दिवाली का अवकाश होने के बाद 21 को कोई त्योहार नहीं है। इसके बाद 22 व 23 का फिर अवकाश है। ऐसे में बाहर जिलों में रहने वाले कर्मचारी अपने घर चले जाएंगे। 21 को बैंक खुलने से उन्हें दोबारा अपने काम पर आना पड़ेगा। ऐसे में बैंकिंग यूनियन ने सरकार से 21 अक्तूबर को भी अवकाश की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed