फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Get maximum number of CCTV cameras installed with public help

Bareilly News: जनसहयोग से अधिक से अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं

Wed, 09 Aug 2023 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Get maximum number of CCTV cameras installed with public help
बरेली। अपर पुलिस महानिदेशक पीसी मीना ने परिक्षेत्र के नौ जनपदों के पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और अपराध नियंत्रण के लिए बैठक की। ऑपरेशन दृष्टि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संभ्रात व्यक्तियों से वार्ता कर सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। कैमरों की निगरानी अपराध रोकने में सहायक होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीओ और थाना प्रभारी श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत धर्म गुरुओं/व्यापारियों/जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सामंजस्य स्थापित करें। प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के कावंड जत्थों के संपर्क में रहें। यात्रा का जो रूट निर्धारित किया जाए उसी मार्ग पर यात्रा निकाली जाए। कोई नई परंपरा न पड़ने दी जाए। पर्याप्त पुलिस बल एवं क्यूआरटी टीम का गठन अवश्य करें। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखें। भड़काऊ पोस्ट करने वाले अराजक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई करें। अगर सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट आए तो तत्काल उसका खंडन किया जाए। आईजी डॉ. राकेश सिंह भी मौजूद रहे। पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, बरेली जनपद के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

यह आदेश भी दिए
गोकशी के अभियोगों में वांछित अभियुक्तों पर गैंगस्टर लगाएं। उनकी संपत्ति जब्त कराएं।
धर्मातंरण के संबंध में पंजीकृत अभियोगों की विवेचना कर विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाएं।
महिला से संबंधित अपराधों में हर स्तर पर कार्रवाई करें, सजा के लिए अदालत में पैरवी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed