फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gauri became the station in-charge for a day and filed a report.

Bareilly News: एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनीं गौरी, दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 14 Oct 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Gauri became the station in-charge for a day and filed a report.
बरेली। मिशन शक्ति फेज-पांच के तहत चलाए जा रहे महिला सशक्तीकरण अभियान में सोमवार को बारादरी थाने की प्रभारी 12वीं की छात्रा गौरी गुप्ता को बनाया गया। गौरी ने झगड़े के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। वहीं चार अन्य पीड़ितों की शिकायतों पर चौकी प्रभारियों को जांच सौंपी। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय और उनकी टीम ने इससे पहले विद्या वर्ल्ड स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम किया। छात्राओं को आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 आदि के बारे में बताया। विद्यालय में कक्षा 12 की छात्रा गौरी गुप्ता को थाने लाने के बाद इंस्पेक्टर की सीट पर बैठाया गया। गौरी गुप्ता के समक्ष संजय नगर निवासी किशन कुमार पेश हुए। उनकी तहरीर पर उन्हें पीटने की रिपोर्ट गौरी ने दर्ज कराकर उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। गौरी आईपीएस अधिकारी बनना चाहती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed