फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gas fuel to city creamation place

अगले सप्ताह सिटी श्मशान भूमि को मिलेगा गैस आधारित शवदाह गृह

Mon, 26 Apr 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
gas fuel to city creamation place
बरेेली। कोरोना संक्रमण के कारण शहर में मौतों का आंकड़ा पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ रहा है। नगर निगम सिटी श्मशान भूमि में अगले सप्ताह तक गैस आधारित शवदाह गृह लगवाने जा रहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि सिटी श्मशान भूमि, गुलाबबाड़ी और संजय नगर में कुछ नए प्लेटफार्म तैयार करा दिए हैं, ताकि किसी शव का जमीन पर अंतिम संस्कार न करना पड़े। इसके अलावा संजयनगर श्मशान भूमि में कर अधीक्षक विजय कुमार, अवर अभियंता राजीव शर्मा और कर समाहर्ता विशाल जौहरी की ड्यूटी लगाई है। सिटी श्मशान भूमि में कर अधीक्षक ज्ञान चंद्र, राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह और अवर अभियंता कौशलेंद्र कुमार की तैनाती रहेगी। गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि में कर निर्धारण अधिकारी विपिन कुलदीप, अवर अभियंता अरुण कुमार और कर समहर्ता रविकुमार को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर आयुक्त ने बताया कि अगले सप्ताह तक सिटी श्मशान भूमि में गैस आधारित शवदाह गृह का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed