{"_id":"659c4e96f29c44348000b718","slug":"garhi-chowki-in-charge-trapped-in-beating-and-obscene-acts-bareilly-news-c-4-noi1138-320855-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पिटाई और अश्लील हरकत में फंसे गढ़ी चौकी प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पिटाई और अश्लील हरकत में फंसे गढ़ी चौकी प्रभारी
विज्ञापन
बरेली। गढ़ी चौकी के प्रभारी दो मामलों में फंस गए हैं। एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी ने दोनों मामलों में चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत करने वाले पीड़ितों के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चौकी प्रभारी के खिलाफ लगाए आरोपों के संबंध में साक्ष्य भी सौंपे हैं। एसपी सिटी ने चौकी प्रभारी को मंगलवार को बयान देने के लिए बुलाया है।
किला थाना क्षेत्र की महिला के भाई की आत्महत्या के मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज पर है। उसने आरोप लगाया था कि जांच के नाम पर चौकी इंचार्ज ने चौकी पर बुलाकर अश्लील हरकतें की। महिला ने एसएसपी से इसकी शिकायत की थी। इसके अलावा एक मकान को लेकर देवरानी-जेठानी के विवाद में चौकी प्रभारी ने पुलिस भेज दी थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की थी। एसएसपी से शिकायत के बाद दरोगा दोबारा पीड़ित के घर गए। एक युवक को बेरहमी से पीटा व चालान कर दिया था। हालांकि थाना प्रभारी मामले को साजिश मान रहे थे। दोनों पक्षों की शिकायत पर एसएसपी ने जांच एसपी सिटी राहुल भाटी को दे दी थी।