फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Garbage remains scattered on the roads, door-to-door service also fails

Bareilly News: सड़कों पर बिखरा रहा कूड़ा, डोर-टू-डोर सर्विस भी फेल

Wed, 22 Oct 2025 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Garbage remains scattered on the roads, door-to-door service also fails
बरेली। दिवाली के अगले दिन मंगलवार को शहर के कई इलाकों में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे। डोर-टू-डोर व्यवस्था के तहत घरों से भी कूड़ा नहीं उठाया गया। इस वजह से घरों से लेकर सड़क तक कूड़ा सड़ता रहा। बदबू की वजह से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर में हर रोज औसतन 450 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। त्योहार की वजह से सोमवार को 500 मीट्रिक टन से ज्यादा कूड़ा निकला। रोजाना के कूड़े के साथ पटाखों का कूड़ा मंगलवार को शाम तक सड़क पर पड़ा रहा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, श्यामगंज, कालीबाड़ी सहित अन्य मोहल्लों में यही हाल रहा। विधायक संजीव अग्रवाल के निवास के लिए जाने वाली सड़क पर भी कूड़ा बिखरा मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--

दिवाली तक सभी सफाई कर्मचारियों के अवकाश निरस्त किए गए थे। अगर किसी कर्मचारी ने इसका पालन नहीं किया है तो उस पर कार्रवाई होगी। सफाई व्यवस्था बुधवार से फिर व्यवस्थित हो जाएगी। डोर-डू- डोर सर्विस जहां फेल हुई है, वहां के लोगों के बयान लेकर कार्रवाई करेंगे। - डॉ. भानुप्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
कहां क्या हाल मिला
दोपहर 1:00 बजे
बरेली कॉलेज से पुराना रोडवेज के मुख्य मार्ग पर बिजली लाइन के खंभों के नीचे से कूड़ा बिखरा था। बदबू की वजह से कई लोग नाक पर कपड़ा रखकर यहां से गुजरते दिखाई दिए।

दोपहर 1:13 बजे

आंचल कॉलोनी के द्वार पर स्वच्छ भारत मिशन के स्लोगन के साथ रखे गए नगर निगम के बाॅक्स के बाहर ही गंदगी का साम्राज्य मिला। यहां बड़ी मात्रा में कूड़ा पड़ा था।
दोपहर 1:30 बजे

पुराना शहर में कब्रिस्तान के पास डलावघर का कूड़ा सड़क तक बिखर था। सड़क पर कूड़ा होने की वजह से यहां से गुजरने वाले भी परेशान रहे।

दोपहर 1:30 बजे
श्यामगंज- सेटेलाइट तक स्मार्ट सिटी का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग में सूफीटोला के मोड़ पर कूड़े का ढेर सुबह से शाम तक पड़ा।



दोपहर 2:30 बजे

रामपुर गार्डन में धनवंतरि चौराहे के निकट सफाई नजर नहीं आई। यहां से हर रोज बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। बदबू की वजह से सभी परेशान दिखे।
---
लोगों की बात

दिवाली पर सोमवार की रात पटाखों के कूड़े से सड़क पट गई। मंगलवार को दिन भर सफाई नहीं हुई। इस वजह से परेशानी हुई। - नेहा अग्रवाल, कमल टाॅकीज वाली गली
कालीबाड़ी में मंगलवार को सफाई करने कोई नहीं पहुंचा। घर-घर से कूड़ा लेने वाली सर्विस भी ठप रही। शिवम कुमार, कालीबाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed