फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangster arrested including RK Gola

Bareilly News: आरके गोला समेत तीन पर लगा गैंगस्टर

Fri, 08 Nov 2024 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Gangster arrested including RK Gola
बरेली। निवेशकों को रुपये कई गुना होने का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी इमेज करियर लिमिटेड के सीएमडी रूपकिशोर गोला और उसके दो साथियों जितेंद्र गुप्ता व दिनेश कुमार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। दर्जन भर से ज्यादा मुकदमों में चार्जशीट के बाद अधिकारियों की सख्ती पर यह कार्रवाई हो सकी है।
विज्ञापन

प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि जमुना विहार कॉलोेनी निवासी रूपकिशोर गोला, अशोकनगर मढ़ीनाथ निवासी जेके गुप्ता और कैलाशपुरम निवासी दिनेश कुमार संगठित गिरोह चलाते हैं। आईसीएल नाम से फर्जी कंपनी खोलकर गैंग लीडर आरके गोला अपने गुर्गों के जरिये जनता को झांसे में लेकर उनसे ठगी करता है।
विज्ञापन

पुलिस ने गैंग चार्ट बनाकर डीएम को भेजा। गैंग चार्ट को अनुमोदन मिलते ही प्रेमनगर पुलिस ने आरके गोला, जेके गुप्ता और दिनेश पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस गैंगस्टर के तहत ठगी से जुटाई गई अवैध संपत्ति चिह्नित करेगी और प्रशासन के साथ मिलकर जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी। विवेचना के दौरान सामने आने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी मुकदमे में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

24 मुकदमे दर्ज, 12 में आरके गोला के खिलाफ चार्जशीट
आईसीएल के डायरेक्टर रूपकिशोर गोला और उसके गुर्गे जेके गुप्ता पर प्रेमनगर थाने में ही धोखाधड़ी व रंगदारी की धाराओं के 12 मुकदमे दर्ज हैं। इतने ही मुकदमे बदायूं व पीलीभीत में निवेशकों ने दर्ज कराए हैं। रूपकिशोर व जितेंद्र को निवेशकों ने ही पकड़कर प्रेमनगर पुलिस के हवाले किया था। दोनों के खिलाफ सभी 12 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
-----
बदायूं के नेताओं का वरदहस्त, अब सब जाएंगे जेल
करीब दो साल से दर्ज मामलों में प्रेमनगर पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाल रखा था। चर्चा है कि बदायूं के बड़े नेताओं का इन पर वरदहस्त है। आरोप यहां तक लगे कि गोला बंधुओं से सांठगांठ कर ली गई है। सवाल उठने पर आईजी डॉ. राकेश सिंह ने एसपी सिटी को टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। तब टीम ने आरके गोला के खास गुर्गे दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दिनेश के खिलाफ चार मुकदमों में चार्जशीट हो चुकी है। बावजूद आरके गोला के भाई एके गोला को पैरवी के लिए ढील दी गई। अब गैंगस्टर लगने के बाद एके गोला के खिलाफ दर्ज मुकदमों की समीक्षा की जा रही है। चर्चा है कि इन लोगों ने अपनी काफी संपत्ति रिश्तेदारों व करीबियों के नाम कर दी है। उसका चिह्नीकरण व एके गोला आदि की तलाश की जा रही है।

----
नए कानून के तहत पहला गैंगस्टर : एसएसपी
गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका नाम भी गैंगस्टर के मुकदमे में शामिल किया जाएगा। जनता को ठगकर जमा की गई संपत्ति जब्त की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed