फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangster action taken against eight accused in the murder of Hanuman Dal district vice president in bareilly

Bareilly News: हनुमान दल जिला उपाध्यक्ष के आठ हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, अवैध संपत्ति होगी जब्त

Thu, 26 Feb 2026 08:46 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 26 Feb 2026 08:46 PM IST
सार

बरेली में हनुमान दल के नेता गौरव गोस्वामी की हत्या के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Gangster action taken against eight accused in the murder of Hanuman Dal district vice president in bareilly
गौरव गोस्वामी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी इलाके में पिछली साल हुए गौरव गोस्वामी हत्याकांड के आठ आरोपियों के खिलाफ बारादरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गैंग का पंजीकरण पूर्व में ही किया गया था। अब पुलिस ने गैंगस्टर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


11 सितंबर 2025 को इसाइयों की पुलिया के पास हनुमान दल के नेता विशारतगंज निवासी गौरव गोस्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गौरव के पिता ने बारादरी थाने में निशांत सोनकर उर्फ बिहारीलाल, चंदन, अभय, राजा उर्फ कपिल, समीर, शेखर, नैतिक सोनकर और अनस उर्फ मुलायम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। इनका गैंग पंजीकरण की कार्रवाई भी पुलिस कर चुकी है। अब बारादरी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर पांडेय ने बताया कि अवैध संपत्ति मिलने पर उसे गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed