फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangapur youth dies due to police beating

पुलिस की पिटाई से दहशत में आए गंगापुर के युवक की मौत

Mon, 27 Apr 2020 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gangapur youth dies due to police beating
राजेश उर्फ डॉन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

घरवाले बोले- दो दिन पहले घर से ले जाकर पुलिस ने पीटा
विज्ञापन

छूटकर आने के बाद से पी रहा था कच्ची शराब, पुलिस ने आरोप नकारे

बरेली। कच्ची शराब के लिए बदनाम गंगापुर में छोले-भटूरे बेचने वाले युवक की मौत के बाद खासा हंगामा हो गया। घरवालों ने पुलिस की पिटाई से दहशत में आने से मौत होने की बात कही तो हड़कंप मच गया। हालांकि परिवार ने पोस्टमार्टम कराने और किसी तरह की कार्रवाई से परहेज किया। वहीं, आसपास के लोगों का कहना था कि युवक तीन दिन से कच्ची शराब पी रहा था। वह दमा का मरीज भी था, इसी वजह से उसकी मौत हुई।

गंगापुर में पीली कोठी के पास रहने वाले 35 वर्षीय राजेश उर्फ डॉन की रविवार रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। दोपहर के वक्त तबीयत खराब होने पर भाई मोहन ने उसे भर्ती कराया था। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई। मोहन ने बताया कि राजेश लॉकडाउन की वजह से ठेला नहीं लगा पा रहा था, लेकिन वह घर पर ही छोले-भटूरे बनाकर बेचता था। कभी-कभार चाऊमीन भी घर के दरवाजे के पास खड़े होकर बेचता था। सप्ताह भर पहले कुछ लोगों ने श्यामगंज चौकी पुलिस से इसकी शिकायत कर दी तो पुलिस ने आकर राजेश की पिटाई की। इसके बाद राजेश ने एक-दो दिन काम बंद रखा, लेकिन फिर शुरू कर दिया। दो दिन पहले पुलिस उसे पकड़कर ले गई और चौकी में बंद करके पीटा। एक व्यापारी नेता की सिफारिश पर उसे छोड़ा गया। तभी से वह दहशत में था और शराब पीने लगा था। हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि राजेश सांस का मरीज था। वह कच्ची शराब पीने का आदी था। रविवार सुबह भी वह शराब लेकर आया था। इस बाबत बारादरी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी का कहना है कि पुलिस ने राजेश के साथ कोई मारपीट नहीं की थी। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था। परिवार वाले पोस्टमार्टम और किसी तरह की कोई कार्रवाई कराने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed