फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ganga Samagra will start a movement like Ram Mandir for Ganga

Bareilly News: गंगा के लिए राम मंदिर जैसा आंदोलन करेगा गंगा समग्र

Tue, 15 Apr 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Ganga Samagra will start a movement like Ram Mandir for Ganga
बरेली। गंगा और अन्य नदियों को अविरल और निर्मल बनाए रखने के लिए गंगा समग्र राम मंदिर जैसा आंदोलन करेगा। संगठन की राष्ट्रीय बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई। कार्यकर्ताओं को आंदोलन की तैयारी के मंत्र दिए गए। नदियों के लिए जनांदोलन के साथ ही शासन-प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। अदालतों का भी सहारा लेने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

गंगा सहित अन्य जल तीर्थों को समर्पित संगठन गंगा समग्र की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकर्ता बैठक का समापन सोमवार को जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि गंगा के लिए राम मंदिर जैसा आंदोलन खड़ा किया जाए। हर जिले में नदियों और तालाबों की दशा का अध्ययन करके समस्या का मूल कारण जानना होगा। उसके बाद योजना बनाकर जन अभियान चलाएं। जिस दिन जनमानस तैयार हो जाएगा, उस दिन नदियां अविरल और निर्मल हो जाएंगी।
विज्ञापन

कहा कि अनियोजित औद्योगिक विकास ने नदियों को बहुत नुकसान पहुंचाया है, इसे रोकना होगा। अपशिष्ट निस्तारण नदियों में करने बजाय इसके विकल्प खोजने होंगे। गंगा के किनारे तालाबों की शृंखला बनानी होगी। बड़े बांधों के बजाय नदियों पर छोटे-छोटे बांध बनाने की योजना बनानी होगी। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। राष्ट्रीय अधिवेशन अगले साल फरवरी में दिल्ली में करने की रूपरेखा तय हुई। दूसरे सामाजिक संगठनों और पर्यावरणविदों को भी अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मिली जिम्मेदारी
बैठक में डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित को शिक्षण संस्थान आयाम, अरुण राजपूत को प्रचार आयाम का प्रमुख बनाया गया। काशी प्रांत के संगठन मंत्री संजय को कानपुर प्रांत की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। अंबरीश को विभाग संगठन मंत्री बनाया गया। प्रांत संयोजक रविशरण सिंह चौहान ने सभी का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने की। बैठक में सयुंक्त महामंत्री अवधेश कुमार, मंत्री रामाशंकर सिन्हा व पवन चौहान, कोषाध्यक्ष अजय मिश्र, शिक्षण संस्थान आयाम प्रमुख अर्चना चौहान, जिला संयोजक सोमेंद्र गंगवार, गीता सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed