फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gang of eight accused of murdering the Hanuman Dal leader has been registered in Bareilly

Bareilly News: हनुमान दल नेता के हत्यारोपियों पर कसा कानूनी शिकंजा, पुलिस ने पंजीकृत किया गैंग

Tue, 23 Dec 2025 05:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Dec 2025 05:55 PM IST
सार

बरेली में गौरव गोस्वामी हत्याकांड के आरोपी निशांत सोनकर को गैंग लीडर बनाकर सभी आरोपियों का गैंग पंजीकरण कराया गया है। बारादरी थाना पुलिस जल्द ही आरोपियों पर गैंगस्टर की नई रिपोर्ट दर्ज कर सकती है।

विज्ञापन
gang of eight accused of murdering the Hanuman Dal leader has been registered in Bareilly
मृतक गौरव गोस्वामी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी इलाके में हुई विशारतगंज के गौरव गोस्वामी की हत्या के आरोपियों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने गैंग पंजीकरण कराया है। बारादरी थाना पुलिस की आख्या पर सीओ तृतीय और एसपी सिटी ने संस्तुति दी। इसके आधार पर हत्यरोपियों का गैंग पंजीकरण किया गया है।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र में 11 सितंबर को विशारतगंज वार्ड सात निवासी गौरव गोस्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की हत्या के बाद उनके पिता छोटेलाल ने बारादरी थाने में निशांत उर्फ बिहारी समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गैंग लीडर निशांत को गिरफ्तार कर आला कत्ल के रूप में तमंचा पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन


हत्यारोपी शेखर को बारादरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था। पुलिस ने निशांत, चंदन, अभय, राजा, समीर, शेखर, नैतिक और अनस के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था। अब एसएसपी ने निशांत सोनकर को गैंग लीडर बनाकर सभी आरोपियों का गैंग पंजीकरण कराया है। बारादरी थाना पुलिस इन पर गैंगस्टर की नई रिपोर्ट जल्दी ही दर्ज कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed