फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gang defrauding people in the name of Agniveer recruitment busted; five arrested.

Bareilly News: अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Gang defrauding people in the name of Agniveer recruitment busted; five arrested.
बरेली। कैंट पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता और मेडिकल परीक्षण में पास कराने का झांसा देकर उनसे रकम वसूलता था। पुलिस ने इनसे छह मोबाइल फोन, नौ हजार एक सौ रुपये, एक बाइक व एक स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बुधवार शाम मिलिट्री इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि जाट रेजिमेंट सेंटर में अग्निवीर भर्ती के दौरान कुछ लोग अभ्यर्थियों से ठगी की साजिश रच रहे थे। संयुक्त टीम ने हरभजन गेट के पास घेराबंदी कर पांच आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सुराही निवासी प्रदीप कुमार शर्मा (हाल निवासी इफको काॅलोनी फेस-2, लाल फाटक, बरेली), इस्लामनगर के ही गांव सिठौली निवासी धर्मेंद्र सिंह, बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव नवदिया निवासी विशाल यादव, कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर निवासी नूर अहमद, संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के सिकरौरा भूड़ निवासी राजवीर उर्फ कैलाश के रूप में हुई। कैंट थाने में इनसे पूछताछ की गई। फिर कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का है आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपियों में से विशाल यादव का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मीरगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है। धर्मेंद्र सिंह पर भी फैजगंज बेहटा थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। - देवेश सिंह, सीओ हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed