{"_id":"5d95113b8ebc3e0140318c7f","slug":"gandhi-jyanti-bareilly-news-bly3785325175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिंसा मार्च से दिया शांति और प्रेम का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिंसा मार्च से दिया शांति और प्रेम का संदेश
विज्ञापन
बरेली। महात्मा गांधी जयंती पर कल्चरल एसोसिएशन की ओर से अहिंसा मार्च निकालकर शांति और प्रेम का संदेश दिया गया। 25वें रुहेलखंड महोत्सव के तहत यह मार्च गंगापुर से थाना बारादरी तक निकाला गया।
इस मौके पर संजय कम्युनिटी हाल में नृत्य संगीत और देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों ने भाग लिया। इसके अलावा बहेड़ी के ग्रीन वर्ल्ड कांवेंट के बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक का मंचन किया। जो शिक्षिका इंद्रा आर्या के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया। इससे पहले पौधरोपण किया गया। इसमें थाना इज्जतनगर में अशोक, अमरूद आदि के पौधे लगाए गए। इसके मुख्य अतिथि समाज सेवी जेसी पालीवाल रहे।
उधर, अहिंसा मार्च में द इंग्लिश स्कूल हरुनगला और गोपाल अवंतीबाई हाईस्कूल के बच्चों ने भाग लिया था। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में हरजीत कौर, मोनिका शर्मा और राजू सिंह रहे। आयोजन में वीएस सक्सेना, डीसी पालीवाल, सैयद सिराज अली, राजीव शर्मा टीटू, गोविंद सैनी आदि का सहयोग रहा। संचालन नूरैन मियां, मिराज हसन, दिलशाद मियां ने किया। आभार एवं स्वागत एनपी विश्वकर्मा और राजेंद्र गंगवार ने किया।